फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   nalwad fair meeting.

नलवाड़ी मेले में दो नाइट हिमाचली कलाकारों के नाम

Sat, 30 Jan 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sat, 30 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
nalwad fair meeting.

17 से 23 मार्च तक होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दो नाइट हिमाचली कलाकारों के नाम रहेगी। आयोजन समिति ने सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन में दो नाइट हिमाचल के प्रसिद्ध लोक कलाकारों बुलाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


शनिवार को बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष रामलाल ठाकुर की अध्यक्षता में नलवाड़ी मेले के आयोजन को लेकर हुई बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं।
विज्ञापन


बैठक में मेले की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। जबकि मेले में फिजूलखर्ची को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी बल दिया गया। बैठक में सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंबर ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर ठाकुर रामलाल ने कहा कि मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रदेश के अलावा स्थानीय कलाकारों को विशेष तरजीह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए उपसमितियों का पुनर्गठन किया जाएगा।

दिन के समय मेला मैदान में 18 से 20 मार्च तक स्थानीय कलाकारों और महिला मंडलों के प्रोत्साहित करने के लिए सांस्कृृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि रात्रि को आयोजित किए जाने वाले सांस्कृृतिक कार्यक्रमों में नामी कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। उनके चयन में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी। मेले के दौरान व्यर्थ के खर्चों में कटौती की जाएगी। नलवाड़ी मेले में पशु मेला आकर्षण का केंद्र रहेगा। मेले के दौरान जिले के किसानों को उत्तम किस्म के पशु लाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए बैठक में अभी से प्रचार प्रसार किया जाएगा। 

रामलाल ठाकुर ने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे मेले के सफल आयोजन के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दें। उपसमितियों का गठन कर उनकी बैठके सुनिश्चत करें। 

बैठक में मेले के दौरान पेयजल, यातायात, स्वास्थ्य सुविधा सहित आवश्यक सहुलियतें लोगों को उपलब्ध करवाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सहायक आयुक्त सुश्री चेतना खडंवाल और शशीपाल, एसडीएम सदर हरीश गज्जू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष सोमा देवी सहित विभागों के अधिकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

खेल स्पर्धाएं भी होंगी

मेले के दौरान बॉलीवाल, हैंडबॉल, हॉकी तथा कब्बडी प्रतियोगिताओं का विभिन न स्तरों पर आयोजन करवाने के प्रयास किए जाएंगे। स्थानीय विधायक बंबर ठाकुर ने बताया कि  नलवाड़ी मेले का मुख्य आकर्षण खेलों व छिंज प्रतियोगिता के साथ भी जुड़ा है। इन स्पर्धाओं के लिए प्रदेश, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों व पहलवानों को आमंत्रित करने के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed