{"_id":"5fee34a08ebc3e41d63e5a36","slug":"nainital-highway-bilaspur-news-mbd3745469138","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल हाईवे से दिल्ली को रवाना हुए यूपी व उत्तराखंड के सैकड़ों किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल हाईवे से दिल्ली को रवाना हुए यूपी व उत्तराखंड के सैकड़ों किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी व कड़ाके की ठंड के बावजूद स्थानीय किसानों के साथ ही उत्तराखंड के सैकड़ों किसान गुरुवार की सुबह को जो बोले सो निहाल के जयकारे लगाते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
गुरुवार की सुबह छह बजे से ही बिलासपुर और उत्तराखंड के सीमांत रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकपुरी टांडा, जिला बरेली के बहेड़ी की तमाम संगत व किसान नैनीताल हाईवे स्थित ग्राम कौशलगंज के गुरुद्वारे परिसर में एकत्र हो गई। दिल्ली कारसेवा वाले बाबा वचन सिंह, बाबा गुरजंट सिंह, बाबा चंदन सिंह के निर्देशन में किसानों व सिख संगत का जत्था जो बोले सो निहाल के जयकारे लगाते हुए कार, ट्रैक्टर ट्रॉली, जीप आदि वाहनों से दिल्ली को कूच कर गया। वहीं, केमरी क्षेत्र से भी किसान नेता अमरजीत सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में करीब एक सौ किसानों का जत्था दिल्ली को रवाना हुआ। इस दौरान किसानों में कड़ाके की ठंड के बावजूद बेहद जज्बा था। कुछ लोगों ने दिल्ली जाने वाले वाहनों में ईंधन की सेवा की तो चाय नाश्ते की सेवा करने वालों ने हाईवे पर जगह-जगह लंगर लगा रखा था। काफिले में संगत व किसान शबद कीर्तन करते व जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। दिल्ली जाने वालों में जगवीर सिंह बाजवा मिंटू, गुरजीत सिंह कोटिया, गुरजीत सिंह चीमा, चरनप्रीत कांह कोटिया, प्रभजोत सिंह कोटिया, खुशकरन सिंह विर्क, सुखविंदर सिंह, नरेंद्रजीत सिंह, हरभगत सिंह, दलजीत सिंह गोराया, राजवीर सिंह, सतनाम सिंह, कुलवीर सिंह संधु, अंग्रेज सिंह, पलविंदर सिंह, सर्व हरदयाल सिंह, अमरजीत सिंह, जगरूप सिंह गोल्डी आदि मुख्य थे।