{"_id":"616c6c7255c19864e31c8586","slug":"naina-devi-temple-bilaspur-news-sml387518886","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयनादेवी मंदिर में 40 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयनादेवी मंदिर में 40 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में माथा टेकने के कतारों में खड़े श्रद्धालु।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार को छुट्टी के दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं को माता के दर्शन के लिए 3 से 4 घंटे लाइन में खड़े रहना पड़ा। रविवार को करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
रविवार सुबह 4 बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि 4 नंबर सेक्टर तक श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। मंदिर के सुरक्षाकर्मियों और होमगार्ड जवानों ने भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखा। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, यूपी और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे।
मंदिर न्यास के अधीक्षक अश्विनी कुमार ने बताया कि सुरक्षाकर्मी और होमगार्ड के जवान भीड़ पर नियंत्रण करने में लगे रहे। श्रद्धालुओं को लाइनों में माता के दर्शन करने के लिए भेजा गया। मंदिर के पुजारी विकाश और विशाल शर्मा ने कहा कि नवरात्रों के बाद भी काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन मंदिर में श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बन रहा था।