{"_id":"58d2b5424f1c1b776a1a18ad","slug":"naina-devi-chatr-month-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 मार्च से 6 अप्रैल तक लगेंगे श्री नयना देवी चैत्र नवरात्र मेले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 मार्च से 6 अप्रैल तक लगेंगे श्री नयना देवी चैत्र नवरात्र मेले
अमर उजाला ब्यूरो, िबबिलासपुर
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
naina devi temple
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला दंडाधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने 28 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित किए जाने वाले श्री नयना देवी जी में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान टोबा सेे नयना देवी सड़क पर केवल बसों व छोटे वाहनों की आवाजाही के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेला के दौरान ट्रक, कैंटर, ट्रैक्टर व टैंपों का टोबा से श्री नयना देवी जी आने-जाने के लिए प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि जो ट्रक, ट्रैक्टर व टैपों में सवारियों से लदे होंगे, उन्हें हिमाचल प्रदेश की सीमा गरामोड़ा व ग्वालथाई (भाखड़ा) टोबा से आगे श्री नयना देवी जी में आने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
इन स्थानों से श्रद्धालु केवल बसों व टैक्सियों में ही श्री नयना देवी जी के दर्शन के लिए आ सकेंगे। इसके अलावा उन्होंने मेला परिसर में लाउड स्पीकर व ढोल नगाड़े तथा बैंड बाजे आदि के प्रयोग पर पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा मेला के दौरान मंदिर परिसर में हलवा व नारियल चढ़ाने तथा प्रसाद के लिए बांस की टोकरी का प्रयोग करने पर भी प्रतिबंध होगा। उन्होंने बताया कि यह आदेश 28 मार्च से 6 अप्रैल तक लागू रहेेंगे।
विज्ञापन