फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Naib Subedar Buddhi Singh given final farewell with military honours

Bilaspur News: नायब सूबेदार बुद्धि सिंह को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Sun, 22 Jun 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Naib Subedar Buddhi Singh given final farewell with military honours
घुमारवीं के कसोहल गांव में नायब सूबेदार बुद्धि सिंह को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई देते पूर
पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
विज्ञापन

भारत-चीन और भारत-पाक युद्धों में दिखाया शौर्य, तीन युद्ध पदकों से सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र सदर की मोरसिंघी पंचायत के कसोहल गांव के नायक सूबेदार बुद्धि सिंह का 90 साल की आयु में रविवार को निधन हो गया। पूर्व कल्याण समिति ने उन्हें सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।
उनके बेटे हवलदार सुरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, अजय कुमार और पूर्व सैनिक कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश की तरफ से कैप्टन हंस राज शर्मा ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनकी आत्मा की शांति के लिए सूबेदार बीर सिंह ने बिगुल बकाकर दो मिनट का मौन रखा। कैप्टन हंस राज शर्मा ने बताया कि नायब बुद्धि सिंह का जन्म 1937 में हुआ। 18 वर्ष की आयु में 1955 में वे भारतीय सेना की डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए। ट्रेनिंग के बाद वे 2 डोगरा में सेवारत हुए। उन्होंने 1962 भारत-चीन युद्ध, 1965 और 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भाग लिया।
विज्ञापन

सेना में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नायब सूबेदार बुद्धि सिंह को तीन युद्ध पदकों से सम्मानित किया गया। 1977 में वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए। इनकी सैन्य सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा कैप्टन सुरेंद्र कुमार, सूबेदार मेजर वीर सिंह, किशोरी लाल, सुरेंद्र सिंह, सूबेदार हेम राज चौहान, कैप्टन ईश्वर सिंह, सूबेदार दलीप सिंह और अमर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed