फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nagar Kirtan held on the eve of Guruparva in Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं में गुरुपर्व की पूर्व संध्या पर निकाला नगर कीर्तन

Sat, 13 Dec 2025 05:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 13 Dec 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan held on the eve of Guruparva in Ghumarwin
घुमारवीं में गुरुपर्व  की पूर्व संध्या पर  पर तलवार बाजी करते हुए। संवाद
बड़ी संख्या में साध संगत ने गुरु साहिबान के चरणों में भरी हाजिरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। गुरु पर्व की पूर्व संध्या पर शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हारकुकार से गांधी चौक तक संगत के सहयोग से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। धन-धन साहिब श्री गुरु नानक देव जी का 556 वां साला महान गुरु पर्व और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का सालाना गुरतागद्दी गुरु पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

नगर कीर्तन के इस पावन अवसर पर क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में साध संगत ने पहुंचकर गुरु साहिबान के चरणों में हाजिरी भरी। वहीं पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब की पावन सवारी के साथ रागी जत्थों, ढाडी जत्थों, स्त्री सिंह सभा और बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। नगर कीर्तन के दौरान कीर्तन, शबद गायन और गुरु इतिहास के गुणगान से वातावरण भक्तिमय हो उठा। नगर कीर्तन में गतका दलों की ओर से तलवारबाजी, भाला चक्र संचालन लाठी कला, घुड़सवारी मानव पिरामिड आत्मरक्षा के करतब, निशानेबाजी और साहसिक खेलों का प्रदर्शन किया गया, जो सिख वीरता अनुशासन और परंपरा का जीवंत संदेश देता है। बच्चों में धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। लड़कियों के लंबे केशों के मुकाबले दो वगोZं में कराए गए। वहीं लड़कों के दस्तार मुकाबले भी कराए गए। बच्चों और अभिभावकों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया। गुरु पर्व के अवसर पर प्रसिद्ध रागी जत्थों, ढाडी जत्थों और प्रचारकों ने अपने मनोहर कीर्तन सहित प्रवचनों से संगत को निहाल किया। इनमें ज्ञानी गुरदीप सिंह इंचार्ज सिख मिशन हिमाचल प्रदेश, ज्ञानी परमजीत सिंह, ज्ञानी नरैण सिंह, ज्ञानी अमित सिंह,ज्ञानी सवरन सिंह ग्रन्थी भुंतर, ज्ञानी महेंद्र सिंह, ज्ञानी अनुप सिंह मस्ताना,भीम सिंह सुंदरनगर, स्त्री सिंह सभा जत्था हारकुकार, ज्ञानी गुरदर्शन सिंह घुमारवीं, काका अमृतपाल सिंह और भाई इंद्रजीत सिंह शामिल रहे। इस पावन आयोजन में शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अंतरिम कमेटी, कार्यकारिणी सदस्यों सहित प्रधान शिरोमणि अकाली दल हिमाचल प्रदेश सरदार दलजीत सिंह भिंडर मौजूद रहे। गुरुद्वारा प्रबंधन ने सफल आयोजन के लिए समस्त संगत और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed