फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   muskan take oath as jilaparishad president in bilaspur

21 साल की मुस्कान भाजपा के छह जिप सदस्यों पर पड़ी भारी

Wed, 10 Feb 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
muskan take oath as jilaparishad president in bilaspur
बिलासपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष मुस्कान। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिले में भाजपा की रणनीति पूरी तरह फेल हो गई। 21 साल की मुस्कान भाजपा समर्थित छह सदस्यों पर भारी पड़ गई। एक दिन पहले भाजपा में शामिल होकर जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर कब्जा कर लिया। वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जिले में साख बचाने के लिए भाजपा को अपने ही कद्दावर नेताओं को दरकिनार करना पड़ा। अगर भाजपा निर्दलीय जीतकर आए दो सदस्यों को अपने पाले में कर लेती तो अपने को इस कद्र दरकिनार नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन

बरमाणा जिला परिषद सीट पंचायतीराज चुनाव में खूब चर्चा में रही। यह आरक्षित सीट निर्दलीय 21 वर्षीय मुस्कान ने कांग्रेस और भाजपा को हराकर जीती। वहीं जेपी नड्डा के गृह जिले में जिप अध्यक्ष बनाने का दबाव इतना था कि भाजपा को न चाहते हुए भी अपने कद्दावर नेताओं को दरकिनार कर मुस्कान को अध्यक्ष बनाना पड़ा। भाजपा के छह सदस्य जीते थे। जबकि कांग्रेस के तीन और निर्दलीय पांच जीते थे। जेपी नड्डा के गृह वार्ड बैहना जट्टा से जीतकर आई शैलजा शर्मा और कुठेड़ा वार्ड से कांग्रेस की जिलाध्यक्ष को हराने वाली विमला देवी इस पद की सबसे सशक्त दावेदार थी। जिप चुनाव जीतने के बाद मुस्कान ने सीधी बात की थी कि जो उसे जिला परिषद का अध्यक्ष बनाएगा, वे उसी पार्टी को समर्थन देंगी। कई दिनों की जद्दोजहद के बाद मंगलवार को मुस्कान ने भाजपा का दामन थाम लिया और इसी के साथ यह भी तय हो गया था कि जिला परिषद पर अब भाजपा काबिज होगी।
विज्ञापन

भाजपा में जाने का मुस्कान का फैसला एक सियासी परिपक्वता दिखाता है। अगली बार सीट महिला रिजर्व नहीं होगी। ऐसे में भविष्य में चुनावी समीकरण अलग होंगे। वर्तमान में उसने भाजपा में शामिल होकर खुद को साबित करने का मौका ढूंढ लिया है। भाजपा सत्ता में है इसलिए मुस्कान के लिए सबसे बेहतर विकल्प था। कहते हैं कि राजनीति में जीत और सत्ता ही एकमात्र सत्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मुस्कान ने रावमापा बरमाणा से 12वीं कक्षा पास की। इसके बाद अपनी वकालत कर रही है। बीए एलएलबी के अंतिम वर्ष में चुनाव लड़ा और जिला परिषद की प्रदेश की सबसे पहली युवा अध्यक्ष बनीं। इसके पिता समाजसेवी के साथ बुधवार तक इंटक के जिला महासचिव भी थे। मुस्कान के भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद उनके पिता को इंटक के पद से निष्कासित कर दिया गया।

इनसेट
प्रेम सिंह बने उपाध्यक्ष
भाजपा ने निर्दलियों के सहयोग से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद दोनों पर कब्जा कर लिया। मुस्कान अध्यक्ष और प्रेम सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष बने हैं।
इनसेट
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बताया कि जिप अध्यक्ष अनुसूचित जाति महिला को बनाया है। भाजपा समाज में समानता लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इनसेट
करणी सेना के प्रदेश महामंत्री शशि शर्मा ने कहा कि मुस्कान के पक्ष में करणी सेना शुरू से ही खड़ी थी। इस चुनाव में सरकार को यह संदेश दिया है कि 2022 के चुनाव में करणी सेना का अहम किरदार होगा। प्रदेश में सरकार उसी की बनेगी जिसे करणी सेना समर्थन देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed