{"_id":"65156b5685586012eb0646e5","slug":"muskaan-neha-and-anjali-stood-first-in-speech-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-6317-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भाषण में मुस्कान, नेहा और अंजलि रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भाषण में मुस्कान, नेहा और अंजलि रही अव्वल
विज्ञापन
-शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ वेटरनरी फार्मासिस्ट में मनाया रेबीज दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ वेटरनरी फार्मासिस्ट घुमारवीं में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने विश्व रेबीज दिवस मनाया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें कुमारी मुस्कान ने प्रथम, नेहा ने दूसरा स्थान और अंजलि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह राणा ने मनुष्यों में रेबीज के कारण, मुख्य लक्षण, उपचार और रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि विश्व रेबीज दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को रेबीज नामक रोग के प्रति जागरूक करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार प्रतिवर्ष भारत में लगभग 20 हजार लोगों की रेबीज के कारण मौत हो जाती है। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार कपिल ने पशुओं में रेबीज रोग के विभिन्न लक्षणों उपचार और रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आह्वान किया कि अपने पालतू कुत्तों में इस बीमारी की रोकथाम के लिए उचित समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं। इस अवसर पर डॉ. अंकित कुमार गुप्ता, डॉ. कीर्ति शर्मा, डॉ. रोमिता शर्मा, सुभाष चंद और लीला उपस्थित रहे।