{"_id":"69e0e824674da5e2a205686e","slug":"mushroom-production-training-provided-villagers-with-a-path-to-self-employment-and-business-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158090-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण से ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार और कारोबार का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण से ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार और कारोबार का रास्ता
Thu, 16 Apr 2026 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
10 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 32 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र
प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने पर किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर की ओर से आयोजित 10 दिवसीय निशुल्क मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के साथ छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करने के लिए तैयार करना रहा। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, बीपीएल परिवारों से जुड़े कुल 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय कुमार शर्मा और अग्रणी जिला प्रबंधक चंद्रशेखर यादव ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन आज के समय में कम लागत में शुरू होने वाला लाभकारी कारोबार है, जिसे ग्रामीण युवा घर से ही छोटे उद्यम के रूप में शुरू कर सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित किया कि वे इस प्रशिक्षण को केवल सीख तक सीमित न रखकर इसे व्यावसायिक गतिविधि के रूप में अपनाएं और स्थानीय स्तर पर सप्लाई चेन से जुड़कर नियमित आय का साधन बनाएं। बताया कि यूको आरसेटी भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत है और इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को रोजगार के बजाय स्वरोजगार और उद्यमिता की ओर प्रेरित करना है। कहा कि संस्थान अब तक हजारों युवाओं को विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें छोटे व्यवसाय शुरू करने में सक्षम बना चुका है। संस्थान की ओर से 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को ऐसे कई व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जाते हैं, जिनसे वे अपना खुद का कारोबार शुरू कर सकते हैं, जैसे ड्रेस डिजाइनिंग यूनिट,ब्यूटी पार्लर एवं ग्रूमिंग बिजनेस,रेशम कीट पालन एवं कृषि आधारित उद्यम,मशरूम उत्पादन यूनिट,डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद व्यवसाय,बैग एवं हस्तशिल्प निर्माण,खिलौना निर्माण उद्योग,कंप्यूटर बेसिक सर्विस सेंटर,मोटर ड्राइविंग एवं ट्रांसपोर्ट सेवाएं, सरकारी योजनाओं से जोड़कर कारोबार को बढ़ावा शामिल हैं।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को बताया गया कि स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकार और बैंक विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। इनमें अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और बीमा योजनाओं के साथ-साथ मुद्रा लोन और स्टैंड अप इंडिया जैसी ऋण योजनाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से युवा आसानी से अपना छोटा या मध्यम स्तर का कारोबार शुरू कर सकते हैं। निदेशक ने जानकारी दी कि यूको आरसेटी में जल्द ही ब्यूटी पार्लर आधारित व्यावसायिक प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा, जिससे ग्रामीण महिलाएं और युवा अपना स्वयं का ब्यूटी सर्विस बिजनेस स्थापित कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान में आकर, फेसबुक पेज पर संदेश भेजकर, दिए गए स्कैनर को स्कैन करके या सीधे 8988818600 पर संपर्क कर प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंजीकरण कर सकते हैं।