{"_id":"614241368ebc3ed78d5e2124","slug":"murder-of-labour-bilaspur-news-mbd4028119157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेशाम साइकिल सवार मजदूर की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेशाम साइकिल सवार मजदूर की चाकू मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में सरेशाम बिलासपुर-मिलक रोड पर मजदूरी करके अपने घर लौट रहे साइकिल सवार मजदूर को बाइक सवार एक युवक ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की अस्पताल में मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर भाग रहे बाइक सवार दोनों लोगों को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दबोच लिया है।
घटना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बिलासपुर मिलक रोड पर ग्राम धावनी हसनपुर के पास घटी। ग्राम धावनी हसनपुर निवासी लक्ष्मण प्रसाद प्रजापति (50) मजदूरी करने के बाद साइकिल से अपने घर जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार गांव से करीब आधा किलोमीटर पहले खालसा महाविद्यालय के पास बाइक से आ रहे दो लोगों ने साइकिल सवार को रोक लिया। आरोप है कि बाइक पर बैठे एक युवक से उसकी किसी बात को लेकर नोकझोंक भी हुई। इस दौरान युवक ने उसे चाकू घोंप दिया। इसके बाद लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। उसके सड़क पर गिरते ही बाइक सवार दोनों आरोपी भागने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया और घेर कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल मजदूर को अस्पताल भेजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों आरोपियों को पुलिस कोतवाली ले आई है। सीओ विद्या किशोर शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है। तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।