फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Multipurpose workers working in Jal Shakti Department will get weekly leave.

Bilaspur News: जल शक्ति विभाग में कार्यरत बहुउद्देशीय वर्करों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

Thu, 08 Aug 2024 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Multipurpose workers working in Jal Shakti Department will get weekly leave.
-प्रमुख अभियंता के साथ हुई कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन की बैठक में मानी गई मांग
विज्ञापन

- विधायक बावा हरदीप सिंह ने कर्मचारियों की मांगों का रखा पक्ष


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इंटक से संबंधित ऑल हिमाचल पीडब्लयुडी-आईपीएच एंड कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन की बैठक जल शक्ति विभाग की प्रमुख अभियंता अंजू शर्मा के साथ हुई। बैठक में 33 सूत्री मांग पत्र पर चर्चा हुई।

जल शक्ति विभाग के अंतर्गत विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों की 33 सूत्री मांगों का पक्ष विधायक एवं इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ने रखा। प्रत्येक मांग पर विस्तृत जानकारी यूनियन के प्रधान दीप धीमान ने प्रमुख अभियंता को दी। इंटक सचिव प्रेम लाल भाटिया ने बताया कि प्रमुख अभियंता ने सहानुभूतिपूर्वक कर्मचारियों की मांगों को सुना। उन्होंने 40 प्रतिशत मांगों का निवारण कर दिया है। 60 प्रतिशत मांगों को सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। बताया कि जल शक्ति विभाग में कार्यरत बहुउद्देशीय वर्कर (एमपीडब्ल्यू) को साप्ताहित अवकाश देने की मांग को प्रमुख अभियंता ने माना है। इसके अलावा जल शक्ति विभाग में कार्यरत सहायक रसयानी की पदोन्नति के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियम बनेंगे। फोरमैन के 150 पद सृजित करने के लिए भी सरकार को प्रस्तावना पत्र भेजा गया है। ताकि पंप ऑपरेटरों, फिटरों और मैकेनिक को पदोन्नति का अवसर मिल सके। वाटर वर्कर, क्लर्क, शिकायत क्लर्क और स्टोर क्लर्क को उनके ही कैडर में वरिष्ठ सहायक और अधीक्षक ग्रेड-2 पदोन्नत करने के लिए भी सरकार को प्रस्तावना पत्र भेजा गया है। 12 साल पूर्ण कर चुके वाटर गार्ड को रेगुलर करने के लिए कैबिनेट में मामला लगाया गया है। कोर्ट के फैसले के बाद कार्य निरीक्षक पदोन्नत होंगे। बैठक में विभाग की ओर से जितेंद्र गर्ग अधीक्षण अभियंता, रजिस्ट्रार राम सिंह, अधीक्षक रविंद्र चौहान और वरिष्ठ सहायक गौरव कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed