फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mud and debris on one and a half kilometer road in Panyala

Bilaspur News: पन्याला में डेढ़ किलोमीटर सड़क पर मिट्टी और मलबा

Wed, 19 Aug 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mud and debris on one and a half kilometer road in Panyala
घुमारवीं के पन्याला के नजदीक हाईवे से कुम्हार बस्ती को जाने वाली सड़क पर आया मलबा। स्रोत: जागरू
हाइवे की पुली से सड़क पर बह रहा पानी, कुम्हार बस्ती के ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत पन्याला के नजदीक हाईवे से कुम्हार बस्ती को जोड़ने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क बरसात में बदहाल हो गई है। हाईवे पर हाल ही में बनाई गई पुली से पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी सीधे सड़क पर पहुंच रहा है। इससे सड़क पर मिट्टी और पत्थर जमा हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीण अनिल कुमार ने बताया कि कुम्हार बस्ती को जोड़ने वाली पक्की सड़क से रोजाना दर्जनों लोग आवाजाही करते हैं। स्कूली बच्चों के साथ दोपहिया और अन्य वाहन चालक भी इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। बरसात में हाईवे की पुली से आने वाला पानी तेज बहाव के साथ सड़क पर पहुंच रहा है और अपने साथ मिट्टी व पत्थर भी बहाकर ला रहा है। ग्रामीणों के अनुसार समस्या का मुख्य कारण हाईवे पर बनाई गई नई पुली की पानी निकासी व्यवस्था है। उनका कहना है कि पुली के पानी को करीब 20 मीटर नीचे बनी दूसरी पुली से जोड़ दिया जाए तो पानी लिंक सड़क पर आने के बजाय उचित निकासी से आगे निकल सकता है। ग्रामीणों का दावा है कि विभाग को कई बार समस्या से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। मंगलवार शाम हुई बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ गई। सड़क पर पानी के साथ मलबा और पत्थर जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी हुई। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि लगातार पानी आने से सड़क को नुकसान पहुंचने के साथ हादसे का खतरा भी बना रहेगा। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मौके का निरीक्षण कर पानी की उचित निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने हाईवे की पुली को नीचे बनी दूसरी पुली से जोड़ने के सुझाव पर जल्द अमल करने का आग्रह किया है। सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अनुज पराशर ने कहा कि मौके का मुआयना किया जाएगा। जो भी उचित कदम उठाने योग्य होंगे, उनके अनुरूप कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed