{"_id":"694408cf91a9642b07005658","slug":"motivates-women-entrepreneurs-to-access-financial-resources-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-150443-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: महिला उद्यमियों को वित्तीय संसाधनों से जुड़ने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: महिला उद्यमियों को वित्तीय संसाधनों से जुड़ने के लिए किया प्रेरित
Thu, 18 Dec 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
जिला उद्योग केंद्र, बिलासपुर की ओर से उद्योग विभाग की पहल के अंतर्गत घुमारवीं में महिला उद्यमिय
फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट में 40 महिलाओं ने लिया भाग
प्रतिभागियों को बैंकिंग सुविधाओं, सभी तरह के ऋणों की प्रक्रिया बताई
उद्यमी महिला ने कार्यक्रम में सभी के साथ साझा किए अपने अनुभव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला उद्योग केंद्र, बिलासपुर की ओर से उद्योग विभाग की पहल के अंतर्गत घुमारवीं में महिला उद्यमियों के लिए एक दिवसीय फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले की महिला उद्यमियों को वित्तीय संसाधनों से जोड़ना,उ न्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, उनके व्यवसाय को विस्तार देने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
मीट के दौरान प्रतिभागियों को बैंकिंग सुविधाओं, विभिन्न प्रकार के ऋणों की प्रक्रिया, सरकारी सब्सिडी, बीमा योजनाएं, उद्यम पंजीकरण, जीएसटी, ऑनलाइन पंजीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने महिलाओं को यह भी बताया कि किस प्रकार वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने छोटे व मध्यम स्तर के उद्योगों को सशक्त बना सकती हैं। कार्यक्रम में सफल महिला उद्यमी रेखा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने उद्योग विभाग की एमएमएसवाई योजना के अंतर्गत 40 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर अपने व्यवसाय का विस्तार किया। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और समय पर वित्तीय सहायता मिलने से महिला उद्यमी आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उनके अनुभवों ने उपस्थित महिला उद्यमियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट रैम्प परियोजना के घटक-7 सोशल इंक्लूजन के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों की वित्तीय पहुंच को मजबूत करना,उन्हें बाजार से जोड़ना तथा सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में ईओ (इंडस्ट्रीज) घुमारवीं पूनम कुमारी, यूको बैंक बिलासपुर के एलडीएम चंद्रशेखर,आरसेटी बिलासपुर के निदेशक अजय,एनआरएलएम योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक देशराज, एनयूएलएम योजना की सिटी मिशन मैनेजर वंदना चौधरी तथा ब्लॉक कार्यालय सदर, घुमारवीं से मिशन एग्जीक्यूटिव बॉबी ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी और उनके सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 40 महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।