फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Motivated students to stay away from drugs

Bilaspur News: छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

Thu, 14 Mar 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Motivated students to stay away from drugs
-रेडक्रॉस सोसायटी ने कराया मैजिक शो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा संस्थान ऑफ फार्मेसी में जगमोहन सिंह नेगी ने रेडक्राॅस सोसायटी के तत्वावधान में मैजिक शो का प्रदर्शन किया। मैजिक शो में सोसायटी के अधिकृत जादूगर ने एक ज्ञानवर्धक और जादुई करतब दिखाकर छात्र-छात्राओं का मनोरंजन किया।

इस रोमांचक खेल में छात्र-छात्राओं ने भी जादू की गतिविधियों में भाग लिया और इसके वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी समझने का प्रयास किया। जादूगर का प्रयास रहा कि विभिन्न गतिविधियों से छात्रों को सामाजिक दर्शन से अवगत कराए। जगमोहन सिंह नेगी ने छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। नशा मुक्ति जागरूकता की आवश्यकता के बारे में चर्चा की और उन्हें संबंधित कानूनों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को शराब, सिगरेट, तंबाकू, मोबाइल आदि से हाेने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र में ही नशा करने से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास तक रुक जाता है। उन्होंने छात्रों से नशामुक्त समाज निर्माण में सहयोग देने की अपील की। वहीं, छात्रों ने नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed