फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   mothers day celebratoion in dav school

बच्चों ने माताओं को कार्ड देकर जताया प्यार

Sun, 15 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sun, 15 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
mothers day celebratoion in dav school
mothers day celebration in dav school - फोटो : अमर उजाला

डीएवी स्कूल बिलासपुर में मातृ दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। प्रधानाचार्य के. पार्थिपन ने कहा कि 8 मई को मनाया जाना था। लेकिन उस दिन डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी व अध्यापकों की कार्यशाला चंबा में होने के कारण कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सका। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान नर्सिंग एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश भावना ठाकुर ने की।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी गान और गायत्री मंत्र की प्रस्तुति के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर एलकेजी से लेकर दूसरी कक्षा तक बच्चों ने अपनी माताओं को कार्ड देकर प्यार जाहिर किया। इस अवसर पर माताओं और बच्चों ने कैटवॉक किया।
विज्ञापन


माताओं के लिए स्कूल में बहुत सारी उत्साह वर्धक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा स्कूल इस समारोह का 30 वां साल मनाने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने बताया कि 10 नए कमरों का निर्माण प्रगति पर है जोकि लगभग तीन महीनों में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहां कि नए स्केटिंग रिंग, शूटिंग, योगा और एरोबिक डांस का रोजाना विद्यार्थियों को अभ्यास करवाया जा रहा है।


सभी माताओं ने स्कूल में किए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। मुख्यातिथि भावना ठाकुर ने स्कूल के कार्यक्रम को सराहा और कहा कि इसे बहुत ही अनूठे तरीके से पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed