फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   mother-son beaten

पेड़ की टहनी सीधी करने को लेकर मां-बेटे से मारपीट, केस दर्ज

Tue, 02 Jun 2020 08:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
mother-son beaten
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले गांव फटोह में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में बिमला देवी निवासी गांव फटोह डाकघर भगेड़ ने कहा है कि वह और उसका बेटा विजय कुमार खेत की तरफ लटकी एक पौधे की टहनी को सीधी कर रहे थे। तभी मौके पर बिशन सिंह आया और कहने लगा कि यह पौधा उसका है। इसे ठीक करने की आवश्यकता नहीं है। आरोप है कि बिशन सिंह ने विजय कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। बिमला देवी का कहना है कि वह अपने बेटे को बिशन सिंह से छुड़ाने लगी। तब उसके साथ भी मारपीट की गई। इतने में बिशन सिंह की पत्नी व बहू भी मौके पर पहुंच गई। यह दोनों भी गाली गलौज करने लगीं तथा मारपीट करने लग पड़ीं। शोर सुनकर बिशन सिंह के दोनों बेटे भी मौके पर पहुंचे और उन लोगों ने भी उनके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब दोनों मां बेटा जान बचाकर भागने लगे तो आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसी बीच गांव के कुछ लोग मौके पर आए और उन्हें आरोपियों से छुड़ाया। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने कहा कि पीड़ित लोगों का मेडिकल करवा दिया गया है। आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed