फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Morsinghi Nalwad fair concludes with grand celebration; huge wrestling competition becomes centre of attraction

Bilaspur News: मोरसिंघी नलवाड़ मेले का भव्य समापन, विशाल दंगल बना आकर्षण का केंद्र

Mon, 11 May 2026 07:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 11 May 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Morsinghi Nalwad fair concludes with grand celebration; huge wrestling competition becomes centre of attraction
मोरसिंघी में आयोजित दंगल में विजेता व उप विजेता पहलवान को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत: मेला
गनी ने जीती सबसे बड़ी माली, पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विजेताओं को नकद पुरस्कार व गुर्ज देकर किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोरसिंघी में आयोजित तीन दिवसीय पारंपरिक नलवाड़ मेले का सोमवार को हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन मोरसिंघी बाजार से दंगल मैदान तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयघोषों के बीच निकली शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया।
मेले के समापन अवसर पर विशाल दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे नामी पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल का शुभारंभ हिमुडा निदेशक मंडल के सदस्य जितेंद्र चंदेल ने किया। इस अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान केआर रत्न एवं समिति सदस्यों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। चंदेल ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाईचारे के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलती है। उन्होंने दंगल आयोजन के लिए मेला समिति को अपनी ओर से 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की।
विज्ञापन

दंगल की सबसे बड़ी माली चंबा के गनी और हमीरपुर के मनेर के बीच लड़ी गई। दोनों पहलवानों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग मैदान में डटे रहे। अंत में गनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। विजेता पहलवान को गुर्ज तथा 17 हजार रुपये की नकद राशि, जबकि उपविजेता को 13 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य कुश्तियों में भी पहलवानों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। भारत भूषण और अनु के बीच हुई कुश्ती भी आकर्षण का केंद्र रही। इस मुकाबले में भारत भूषण ने जीत हासिल कर गुर्ज तथा 11 हजार रुपये की इनामी राशि अपने नाम की, जबकि उपविजेता पहलवान को 9 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। बाल केसरी कुश्ती में मोहित और स्वास्तिक आमने-सामने हुए। दोनों युवा पहलवानों ने बेहतरीन दांव-पेच दिखाए, लेकिन अंत में मोहित ने जीत दर्ज कर बाल केसरी का खिताब अपने नाम किया। विजेता मोहित को गुर्ज और 3100 रुपये तथा उपविजेता स्वास्तिक को 2100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिवसीय नलवाड़ मेले का समापन समाजसेवी धर्मपाल जस्वाल ने किया। उन्होंने विजेता पहलवानों को इनामी राशि वितरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी लोक संस्कृति और पारंपरिक खेलों को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर राहुल चौहान, कर्म सिंह चौहान, दीपा राम वशिष्ठ, शहजाद, सीता राम, बाबू राम, ग्राम पंचायत मोरसिंघी से अनिल कुमार, पंचायत मोरसिंघी से रमेश गर्ग, ग्राम पंचायत पटेर से सुरेश कुमार, अभिषेक सोनी, रोशन लाल धीमान, प्रकाश चौहान, ज्ञान चंद चौहान, यशवंत चौहान, भक्त राम शर्मा, ब्रह्म दत्त शर्मा, इन्द्र राम, देवानंद, विनोद कुमार, संजीव चौहान, शंकर राम, राजेन्द्र शर्मा, रेफरी देशराज, अंजय, गोलू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, गणमान्य नागरिक और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed