Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Yashwant and Pramod ventured into the dark, cold water of the Seer Khad in search of bodies.

Bilaspur News: सीर खड्ड में शवों की तलाश के लिए अंधेरे और ठंडे पानी में उतरे यशवंत और प्रमोद

Tue, 17 Nov 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Yashwant and Pramod ventured into the dark, cold water of the Seer Khad in search of bodies.
सीर खड्ड में तलाश अभियान में सहयोग करने वाले यशवंत सिंह और प्रमोद संख्यान। संवाद
नौसेना से सेवानिवृत्त यशवंत सिंह और होटल मालिक प्रमोद संख्यान ने दो से तीन घंटे तक चलाया तलाश अभियान
विज्ञापन

एक शव को बाहर निकालने और दूसरे की तलाश में निभाई अहम भूमिका
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सीर खड्ड पुल से दो नाबालिग लड़कियों के छलांग लगाने की दुखद घटना में भले ही दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी, लेकिन उनके शवों की तलाश के दौरान दो स्थानीय लोगों ने साहस और मानवता की मिसाल पेश की। भदरोग निवासी यशवंत सिंह उर्फ पप्पी और होटल एम फॉर यू के मालिक प्रमोद संख्यान ने अंधेरे और कड़ाके की ठंड के बीच सीर खड्ड में उतरकर तलाश अभियान में सहयोग किया। दोनों के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
यशवंत सिंह गांव भदरोग, डाकघर नसवाल, तहसील घुमारवीं के निवासी हैं। वह भारतीय नौसेना में 15 वर्ष सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके बाद से वह समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। वहीं, प्रमोद संख्यान भी सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
विज्ञापन

घटना के समय सीर खड्ड के समीप छठ पूजा का आयोजन चल रहा था। प्रमोद संख्यान भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें दो लड़कियों के पुल से छलांग लगाने की सूचना मिली। वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और तलाश अभियान में जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही यशवंत सिंह भी गांव से मौके पर पहुंचे और ठंडे पानी में उतरकर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो से तीन घंटे तक दोनों ने अभियान में सहयोग किया। इस दौरान एक लड़की के शव को तलाशने और बाहर निकालने में उनकी अहम भूमिका रही। सोमवार सुबह भी दोनों दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे। दूसरे शव की तलाश के लिए यशवंत सिंह फिर पानी में उतरे और गोताखोरों व अन्य लोगों के साथ अभियान में सहयोग किया।
प्रमोद संख्यान इससे पहले भी घुमारवीं में समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। पिछले सप्ताह उन्होंने शहर में करीब 30 वर्षों से रह रही भगवती देवी के अंतिम संस्कार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं, नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद यशवंत सिंह भी लगातार सामाजिक कार्यों में योगदान दे रहे हैं।

दोनों नाबालिग लड़कियों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुखद घटना के बीच यशवंत सिंह और प्रमोद संख्यान ने जिस तरह आगे आकर मदद की, उसकी स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed