Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   QR scanner facility introduced, yet patients still stand in queues for slips

Bilaspur News: क्यूआर स्कैनर की सुविधा शुरू, फिर भी पर्ची के लिए कतारों में लग रहे मरीज

Mon, 16 Nov 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
QR scanner facility introduced, yet patients still stand in queues for slips
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में पर्ची के लिए लगी कतारें। संवाद
ऑनलाइन पर्ची की जानकारी नहीं होने से काउंटर पर लग रहीं कतारें,पंचायतों के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा नहीं हुआ क्यूआर कोड
विज्ञापन

रोजाना 800 से अधिक मरीज पहुंच रहे जिला अस्पताल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में रोजाना 800 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन पर्ची बनवाने के लिए उन्हें लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में क्यूआर कोड स्कैन कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन जानकारी के अभाव में मरीज इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। पंचायतों के व्हाट्सएप ग्रुप में क्यूआर कोड साझा करने की योजना भी प्रभावी तरीके से लागू नहीं हो पाई है।
अस्पताल में पर्ची बनाने और भुगतान करने के लिए अलग-अलग क्यूआर कोड की व्यवस्था है। पर्ची बनाने वाले क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर मरीज अपना नाम और संबंधित ओपीडी चुनकर पंजीकरण कर सकते हैं। यह प्रक्रिया अस्पताल पहुंचने से पहले घर बैठे भी पूरी की जा सकती है। इससे मरीजों को पर्ची काउंटर पर कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की ओर से करीब छह-सात महीने पहले नर्सिंग स्टाफ के माध्यम से मरीजों को ऑनलाइन पंजीकरण का तरीका समझाया गया था। इसके लिए जागरूकता पंफ्लेट भी छपवाए गए थे। इसके बावजूद सुविधा का इस्तेमाल सीमित है। कुछ माह पहले तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने क्षेत्रीय अस्पताल की आरकेएस बैठक में पंचायती राज विभाग को पंचायतों के व्हाट्सएप ग्रुप में क्यूआर कोड साझा करने के निर्देश दिए थे। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक सुविधा की जानकारी पहुंचाना था, ताकि वे घर से ही पर्ची बनाकर अस्पताल पहुंचें। हालांकि, यह योजना अभी तक प्रभावी तरीके से लोगों तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह ओपीडी शुरू होते ही काउंटर पर भीड़ जुटने लगी। कई मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की परेशानी और बढ़ जाती है। उन्हें अस्पताल पहुंचने के बाद पंजीकरण के लिए समय देना पड़ता है। यदि पंचायतों के माध्यम से क्यूआर कोड की जानकारी साझा की जाए तो ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज घर बैठे पंजीकरण करवा सकते हैं। इससे अस्पताल के पर्ची काउंटर पर भीड़ कम करने में मदद मिल सकती है।

कोट
इन दिनों अस्पताल में रोजाना 800 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। अस्पताल में क्यूआर कोड से पर्ची बनाने की सुविधा उपलब्ध है। मरीज कहीं से भी इसे स्कैन कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए पहले भी नर्सिंग स्टाफ के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गई थी और पंफ्लेट छपवाए गए थे। लोगों को सुविधा की जानकारी नहीं होने के कारण इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।
-डॉ. एके सिंह, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed