फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   mohna film shooting in bilaspur.

एक पर्दे पर दिखेगा विस्थापन और मोहणा का दर्द

Tue, 09 Feb 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Tue, 09 Feb 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
mohna film shooting in bilaspur.

देशभर को रोशन करने के लिए भाखड़ा बांध निर्माण से विस्थापित हुए बिलासपुर के लोगों का दर्द और मोहणा की कुर्बानी अब पर्दे पर दिखेगी।

विज्ञापन


भाई के प्रति मोहणा त्याग और भाखड़ा विस्थापितों का दर्द दुनिया के सामने लाने के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की जा रही है।

काबुली वाला प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही डॉक्यूमेंट्री फिल्म में विस्थापितों और मोहणा के दर्द को सांझा करके परदे पर दिखाया जाएगा। डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए मुंबई से आई एक टीम ने मंगलवार को बिलासपुर में मोहणा पर शूट किया। इसकी शूटिंग के तहत मोहणा के दर्द को बयां करती कहानी को गुरुद्वारा चौक पर फिल्माया गया।

दसमें रंगमंच के युवा कलाकारों ने मोहणा की फांसी के दृश्य को बखूबी तरीके से प्रस्तुत किया। इसे देखकर शूटिंग में उमड़ी भीड़ की आंखें नम हो गईं।

डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्देशन अरविंद आलोक कर रहे हैं, जबकि निर्माता अंकुश कुमार हैं। इसके अलावा सहायक निर्देशक के रूप में अश्वनी रंजन, कैमरामैन में उज्जवल बनिक और प्रोडक्शन हैड में निशांत कुमार हैं।
विज्ञापन


निर्माता अंकुश कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिन से फिल्म की शूटिंग बिलासपुर की अलग-अलग लोकेशन पर की जा रही है। फिल्म तैयार होने के बाद मई-जून में इसकी पहली स्क्रीनिंग बिलासपुर में ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भाखड़ा बांध बनने के बाद विस्थापित हुए लोगों की इस कहानी को बिलासपुर जिला के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा हिसार, फतेहबाद और सिरसा में शूट किया गया है।

अब भाखड़ा, नंगल और बीबीएमबी में भी शूटिंग की जाएगी। भाखड़ा विस्थापितों और मोहणा की कहानी के बारे में उन्हें बिलासपुर के विशाल जगोता ने बताया।

इसके बाद ऐतिहासिक और सच्ची कहानी पर उन्होंने डॉक्यूमेंट्री बनाने का काम शुरू किया। इसका पूरा शेड्यूल तैयार करने में उन्हें एक वर्ष लगा।

कहानी के माध्यम से भाखड़ा विस्थापितों की दास्तां और इतने वर्षों के बाद भी उनकी समस्याओं यथावत रहने को दिखाया जाएगा।

अभिषेक सोनी ने निभाया मोहणा का किरदार
मोहणा को दी गई फांसी के दृश्य को मंगलवार को फिल्माया गया। इसमें रंगकर्मी अभिषेक सोनी ने मोहणा के किरदार को निभाया। जबकि नवीन सोनी ने तुलसी, अभिषेक डोगरा ने लक्ष्मण, रिशु शर्मा ने बुद्धिया और सौरभ कुमार ने राजा के अभिनय को बेहतरीन तरीके से निभाया।


डॉक्यूमेंट्री फिल्म को पूरा करने में बिलासपुर के थियेटर और टीवी कलाकार कुलभूषण चब्बा, अभिषेक डोगरा सहित साहित्यकार कुलदीप चंदेल का विशेष सहयोग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed