{"_id":"6818ba712be769f37401e33e","slug":"mohit-pundir-mr-and-mahi-kapoor-miss-fresher-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-136547-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मोहित पुंडीर मिस्टरऔर माही कपूर मिस फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मोहित पुंडीर मिस्टरऔर माही कपूर मिस फ्रेशर
Mon, 05 May 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 05 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
-डीएवी स्कूल श्री नयना देवी जी में फ्रेशर डे कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। डीएवी पब्लिक स्कूल श्री नयना देवी जी में नए छात्रों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. हरीश शर्मा ने की।
फ्रेशर डे कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में सातवीं कक्षा के मोहित पुंडीर को मिस्टर फ्रेशर और माही कपूर को मिस फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलित करके की गई। प्राइमरी और प्री प्राइमरी की कक्षाओं के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे वहां पर उपस्थित जनसमूह भाव विभोर हो गया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य, कविता पाठ और मधुर गायन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास देखते ही बनता था। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित किया कि वह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। कार्यक्रम का समापन डीएवी गान से हुआ।