फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Modi government has turned the face of development towards villages: Katwal

मोदी सरकार ने विकास का मुख गांवों की ओर मोड़ा है : कटवाल

Mon, 08 Jan 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Modi government has turned the face of development towards villages: Katwal
- विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के तहत मलरांव, कड़ोह और जंगल ठठल चैंता में हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

कहा, जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद उन्हें नई ऊर्जा देता है

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास और बजट का मुख गांवों की ओर मोड़ा है। इसी का नतीजा है कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में पिछले छह वर्ष में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। इस क्षेत्र में बागछाल और नंदनगरांव समेत नौ पुल और पानी की तीन बड़ी स्कीमें बनाने के साथ ही सड़कों का नेटवर्क भी मजबूत किया गया है।
कटवाल ने कहा कि यह सब केंद्र में भाजपा की सरकार होने से ही संभव हो पाया है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी अहम योगदान रहा है। विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के तहत सोमवार को दूसरे दिन मलरांव,कड़ोह और जंगल ठठल चैंता में आयोजित कार्यक्रमों में जीतराम कटवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने भाजपा की स्थापना के समय से पार्टी से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं भाग सिंह, जल्लूराम राणा और पौनूराम राणा को सम्मानित किया। कहा कि जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद उन्हें नई ऊर्जा और ताकत देता है। यह ऊर्जा उन्हें क्षेत्र का विकास करवाने और लोगों की समस्याओं का समाधान करके उन्हें सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रेरित करती है। झंडूता को आदर्श विधानसभा उनका सपना ही नहीं, बल्कि संकल्प है। इसे पूरा करने में वह कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। पिछड़ा कहे जाने वाले कोटधार क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के बाद उनका लक्ष्य इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना है। इसके लिए 200 करोड़ रुपये की योजना पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। इससे इस क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कटवाल ने कहा कि 12 माह में 12 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने के बावजूद इस सरकार ने एक भी गारंटी पूरी नहीं की है। एक साल में अपने चहेतों की जेबें भरने के सिवा उसने और कोई भी काम नहीं किया है। कांग्रेस को इसका खामियाजा आने वाले लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में झंडूता की जनता भी बढ़-चढ़कर योगदान देगी। इस दौरान जीतराम कटवाल ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनका निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सांसद मोबाइल सेवा के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य की जांच करके उन्हें दवाइयां भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed