{"_id":"660ea475cd781a6d5f010660","slug":"mock-drill-to-avoid-earthquake-in-diet-jukhala-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-115477-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डाइट जुखाला में भूकंप से बचने के लिए मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डाइट जुखाला में भूकंप से बचने के लिए मॉकड्रिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान जुखाला में आपदा प्रबंधन पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। उपप्रधानाचार्य संजय सामा ने बताया कि 4 अप्रैल 1905 में कांगड़ा में आए भूकंप ने हजारों लोगों को तबाह कर दिया था। इसी कड़ी में विद्यार्थियों को आपदा के बारे में जागरूक करने के लिए आपदा जागरूकता दिवस मनाया गया।
भूकंप से बचने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन भी किया गया। उन्होंने बताया कि हमें किसी भी समय आपदा के लिए तैयारी करके रखनी होगी। ताकि किसी भी आपदा के लिए हम सभी तैयार रहें। मॉकड्रिल के दौरान जो गंभीर चोटिल विद्यार्थी रहे। उनको प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को इस ड्रिल के दौरान हुई गलतियों के बारे में आगाह करते हुए बताया कि भविष्य में हमें इस तरह की गलतियां नहीं करनी है। सबसे पहले कमजोर वर्ग जैसे महिलाओं, बच्चों को बाहर निकालना चाहिए। इस मॉकड्रिल के दौरान समस्त डाइट स्टाफ मौजूद रहा।