Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mock drill: Security personnel ran as soon as the siren sounded in the coal dam

मॉकड्रिल : कोल डैम में सायरन की आवाजें गूंजते ही दौड़े सुरक्षाकर्मी

Wed, 28 May 2025 07:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 28 May 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Mock drill: Security personnel ran as soon as the siren sounded in the coal dam
कोलडैम में मॉक ड्रिल के दृश्य। स्रोत:संवाद
आपदा से निपटने की तैयारी को परखने के लिए किया अभ्यास
विज्ञापन

कई एजेंसियों ने लिया भाग, पहुंचाई राहत और किया बचाव कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर (बिलासपुर)। कोल डैम परियोजना में बुधवार को चारों ओर सायरन की आवाजें गूंजने लगीं, सुरक्षाकर्मी दौड़ते नजर आए और कुछ ही देर में सलापड़ से एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ये कोई असली आपदा नहीं थी, बल्कि एक मल्टी एजेंसी मॉकड्रिल थी, मगर इसका मकसद बिल्कुल असली था। बड़े भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए हुआ था।

मॉकड्रिल का नेतृत्व सीआईएसएफ कोल डैम यूनिट के उप कमांडेंट अजय बाली ने किया। उन्होंने कहा कि ड्रिल का उद्देश्य यह देखना था कि यदि कोल डैम क्षेत्र में अचानक प्राकृतिक आपदा आ जाए, तो विभिन्न एजेंसियां किस हद तक तत्पर और समन्वित तरीके से काम कर सकती हैं। ड्रिल में एनटीपीसी सुरक्षा शाखा, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) बिलासपुर, एनडीआरएफ सलापड़ और स्थानीय पुलिस की टीमें शामिल हुईं। सभी एजेंसियों ने अपनी भूमिका निभाते हुए आपात स्थिति में आवश्यक कदम उठाने का अभ्यास किया। किसी ने राहत पहुंचाई, तो किसी ने बचाव कार्यों का संचालन किया। ड्रिल के बाद एनटीपीसी के डीजीएम (सुरक्षा) देवेंद्र कुमार, एनडीआरएफ के एसी कर्म सिंह और सीआईएसएफ के डीसी अजय बाली ने सभी प्रतिभागियों के साथ ब्रीफिंग की। इस दौरान प्रतिक्रिया में सुधार, समन्वय बढ़ाने और तकनीकी पक्षों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कोलडैम में मॉक ड्रिल के दृश्य। स्रोत:संवाद

कोलडैम में मॉक ड्रिल के दृश्य। स्रोत:संवाद

कोलडैम में मॉक ड्रिल के दृश्य। स्रोत:संवाद

कोलडैम में मॉक ड्रिल के दृश्य। स्रोत:संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed