फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mobile is becoming the cause of character degradation, students should be careful: Bharti

चरित्र पतन का कारण बन रहा मोबाइल, विद्यार्थी संभले : भारती

Thu, 13 Feb 2025 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 13 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mobile is becoming the cause of character degradation, students should be careful: Bharti
बिलासपुर के डंगार स्कूल में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थी । संवाद
-डंगार स्कूल में नैतिक मूल्यों पर हुआ विशेष व्याख्यान
विज्ञापन

-विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने के दिए टिप्स

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। शिक्षा खंड घुमारवीं की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में नैतिक, मानवीय मूल्यों और अध्यात्म पर आधारित एक व्याख्यान और कार्यशाला हुई। इस व्याख्यान में कटनी मध्य प्रदेश से ब्रह्माकुमारी दीदी भारती ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की।

उन्होंने अपने व्याख्यान में प्रात: कालीन सभा में विद्यार्थियों को अध्यात्म ज्ञान, नैतिक शिक्षा और मानवीय मूल्यों पर अमृत वचन विद्यार्थियों से साझा किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह है जो हमें भिक्षा से बचाए। शिक्षा हमारे जीवन को सबल बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों के उच्च चरित्र निर्माण पर बल दिया और कहा कि जितनी खतरनाक की नशे की लत है उतना ही खतरनाक मोबाइल फोन भी है। इसमें बच्चे लगातार फंसते जा रहे हैं। विद्यार्थियों के चरित्र पतन का मुख्य कारण भी यह मोबाइल फोन ही है। विद्यार्थियों को समझाते हुए उन्होंने कहा कि अपना लक्ष्य ऊंचा रखिए और उसे पाने के लिए लगातार प्रयास कीजिए। परीक्षा के दिनों में होने वाले तनाव से मुक्ति के लिए भी उन्होंने विद्यार्थियों को टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए अनुशासित रहकर प्रयत्न करना, मोबाइल का प्रयोग न करना, मन को एकाग्र करना व अपने आप से प्रेम करना, सब मार्ग पर चलना आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने मुख्य वक्ता को सम्मानित किया। इस मौके पर पाठशाला को गोद लेने वाले जोगिंदर राव और वरिष्ठ प्रवक्ता यशपाल रणौत सहित अन्य मौजूद रहे।

बिलासपुर के डंगार स्कूल में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थी । संवाद

बिलासपुर के डंगार स्कूल में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed