Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   MLA Trilok congratulated Sonia on becoming NP Vice President

Bilaspur News: नप उपाध्यक्ष बनने पर सोनिया को विधायक त्रिलोक ने दी बधाई

Thu, 08 Aug 2024 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
MLA Trilok congratulated Sonia on becoming NP Vice President
- बोले-प्रदेश में सत्तारुढ़ कांग्रेस नप उपाध्यक्ष चुनाव में एक बार फिर से चारों खाने चित्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने नगर परिषद में उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित सोनिया की जीत का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्तारुढ़ कांग्रेस एक बार फिर से चारों खाने चित्त हुई है। इससे पहले कांग्रेस ने जिला परिषद पर कब्जा करने का प्रयास भी किया था, लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी थी। इसी कड़ी में बिलासपुर नगर परिषद के अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष के चुनाव में भी उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। इस चुनाव में अपनी एकजुटता से कांग्रेस को करारा जवाब देने के लिए भाजपा समर्थित सभी पार्षद बधाई के पात्र हैं।

विधायक जमवाल ने कहा कि झूठी गारंटियों से लोगों को गुमराह करके सत्ता में आने वाली कांग्रेस स्थानीय व शहरी निकायों पर कब्जा करने के लिए भी कई तरह के हथकंडे अपनाती रही है। जिला परिषद बिलासपुर के चुनाव में भाजपा ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों पर भगवा परचम लहराया था। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने जिला परिषद पर कब्जा करने के प्रयास शुरू कर दिए थे। इसके लिए उसने अविश्वास प्रस्ताव लाने समेत कई तरह के पैंतरे आजमाए, लेकिन जिला परिषद के भाजपा समर्थित सदस्यों की एकजुटता ने उसकी एक नहीं चलने दी। हालांकि जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए दोबारा चुनाव हुए थे, लेकिन दोनों पदों पर फिर से भगवा परचम ही लहराया था। जिला परिषद में मात खाने के बावजूद सत्ता की प्यासी कांग्रेस की नजर बिलासपुर नगर परिषद पर भी थी। नगर परिषद में भी पहले उसने अध्यक्ष पद पर कब्जा करने की सोची थी, लेकिन इसके लिए वह प्रत्याशी तक मैदान में नहीं उतार सकी थी। उसके बाद कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा करने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा समर्थित पार्षदों की एकजुटता ने एक बार फिर से उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर परिषद के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नेतृत्व में बिलासपुर शहर स्वच्छ व सुंदर बनने के साथ ही चहुंमुखी विकास की राह पर भी तेजी से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed