फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   MLA JR Katwal inspected rain affected areas

Bilaspur News: विधायक जेआर कटवाल ने किया बारिश प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

Sun, 16 Jul 2023 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
MLA JR Katwal inspected rain affected areas
-प्रभावित लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

-विधानसभा क्षेत्र में प्रभावित लोगों की सुनीं समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मांडवां सड़क पर वाहनों की आवाजाही शीघ्र बहाल होगी। इस सड़क से मलबा हटाने का काम दोनों ओर से किया जा रहा है। वहीं, बड़ग़ांव पंचायत की री रडोह सड़क भी शीघ्र ही अस्थायी तौर पर वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी जाएगी।

विधायक ने अधिकारियों को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए हैं। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। कई सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। नुकसान का जायजा लेने और आपदा प्रभावितों की समस्या जानने के लिए विधायक जीतराम कटवाल स्वयं क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उनके प्रयासों के चलते क्षेत्र की लगभग सभी मुख्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो चुकी है। अब विभिन्न गांवों की अंदरूनी छोटी सड़कों को बहाल करने का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। विधायक ने अधिकारियों को बरसात में नुकसान से प्रभावित लोगों की यथासंभव सहायता करने और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने छह करोड़ रुपये की लागत से निर्मित री रडोह पुल का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान, ग्रामीण और विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed