फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   MLA in Jhanduta said, Prime Minister Modi says less and shows more by doing.

Bilaspur News: झंडूता में बोले विधायक, प्रधानमंत्री मोदी कहते कम हैं, करके ज्यादा दिखाते हैं

Mon, 17 Nov 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 17 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
MLA in Jhanduta said, Prime Minister Modi says less and shows more by doing.
झंडूता में आयोजित भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते विधायक जीतराम कटवाल। संवाद
कहा, आधुनिक भारत परंपरा के साथ तकनीक व आत्मनिर्भरता के पथ पर तेजी से अग्रसर
विज्ञापन

-बूथ जमोई-1 और जमोई-2 में भाजपा ने आयोजित की टिफिन बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्ष में दुनिया के मंच पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मोदी जो कहते हैं, उससे कहीं अधिक करके दिखाते हैं, जबकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल घोषणाएं करने तक सीमित है। जिन गारंटियों के बल पर कांग्रेस ने सत्ता हासिल की, उन्हें अपना स्वार्थ सिद्ध होते ही खत्म कर दिया और कई पुरानी सुविधाएं भी बंद कर दीं।

सोमवार को आत्मनिर्भर-विकसित भारत संकल्प ग्राम केंद्र पद यात्रा के दूसरे चरण के अंतिम दिन उन्होंने ग्राम केंद्र जांगला का दौरा किया। बूथ जमोई-1 और जमोई-2 में झंडूता भाजपा मंडल के अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल की अध्यक्षता में टिफिन बैठक हुई। विधायक कटवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि गांव और पंचायत स्तर पर स्थानीय संसाधनों पर आधारित विकास मॉडल तैयार करना है। कहा कि आधुनिक भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब हर गांव शिक्षित, सक्षम, स्वावलंबी और डिजिटल रूप से सशक्त बनेगा। इसी सोच के अनुरूप मोदी सरकार ने बजट और योजनाओं का फोकस गांवों व दूरदराज के क्षेत्रों की ओर मोड़ा है। झंडूता इसका उदाहरण है, जहां पिछले आठ वर्ष में चहुंमुखी विकास हुआ है। विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत थुराण-गेहड़वीं-समोह सड़क सहित 12 मुख्य सड़कों का विस्तारीकरण और नवीनीकरण किया गया है। सड़कों ने विकास को दूरस्थ गांवों तक पहुंचाया है। इसके साथ ही रुक्मिणी कुंड उठाऊ पेयजल योजना समेत विधानसभा क्षेत्र में कुल आठ बड़ी स्कीमें स्वीकृत की गईं। जांगला पंचायत में विधायक निधि सहित विभिन्न मदों से लगभग 68 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र और पूर्व भाजपा सरकार के प्रयासों को बाधित करने तथा उनका झूठा श्रेय लेने में जुटी है। बैठक में जांगला पंचायत प्रधान सरला देवी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमरनाथ कौंडल, सचिव राखी मिश्रा, ग्राम केंद्र अध्यक्ष किशोरीलाल, बूथ अध्यक्ष नीलम कुमारी, कांता चंदेल, सागर चंदेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed