{"_id":"66fd4fdb5125556c14097b19","slug":"mla-did-shramdaan-with-workers-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-124322-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ किया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ किया श्रमदान
विज्ञापन
-पंचातय, अस्पताल क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गांधी जयंती और सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बुधवार को झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने अपनी गृह पंचायत झंडूता के साथ झंडूता अस्पताल और आसपास के इलाकों में सफाई की। इस दौरान विधायक झंडूता पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे।
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाने के साथ ही महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अपने घरों तथा आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। जिस तरह शिक्षा मन (बौद्धिक विकास) के लिए जरूरी होती है उसी तरह स्वच्छता तन के लिए जरूरी है। गंदगी जहां किसी भी क्षेत्र की सुंदरता पर ग्रहण लगा देती है। वहीं कई बीमारियों को भी जन्म देती है। पेड़-पौधों, हरियाली, नदी नालों और खेत खलिहानों आदि की वजह से शहरों की तुलना में गांवों की आबोहवा ज्यादा अच्छी होती है। इसे बरकरार रखने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से परहेज करते हुए स्वयं सहायता समूहों व स्थानीय स्तर पर बनाए जाने वाले इको फ्रेंडली उत्पाद प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। जीतराम कटवाल ने कहा कि 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी ने 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी। पिछले 10 वर्ष में इस अभियान के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। इस मौके पर झंडूता के विकास खंड अधिकारी संजीव पुरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, महामंत्री दिनेश चंदेल, पंचायत प्रधान सत्या देवी और उपप्रधान राकेश चंदेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।