{"_id":"56efec184f1c1b3179f14d24","slug":"mistale-in-exam-question-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं के ड्राइंग के पेपर में गलती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं के ड्राइंग के पेपर में गलती
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)।
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा की तैयारी
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं कक्षा के भौतिक विज्ञान के प्रश्न पत्र में त्रुटियों के बाद अब दसवीं कक्षा की ड्राइंग के प्रश्र पत्र में भी कई त्रुटियां सामने आई हैं। इससे छात्रों और अभिभावकों में रोष है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने शिक्षा बोर्ड की कार्य प्रणाली पर प्रश्र चिन्ह लगाते हुए 12वीं कक्षा के भौतिक विज्ञान और दसवी कक्षा के ड्राइंग के पेपर में ग्रेस मार्क्स देने की अपील की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दसवीं कक्षा के ड्राइंग के प्रश्र पत्र में प्रश्न नंबर 7 में स्केल के प्रश्न गढ़बढ़ी पाई गई है। स्केल के इस प्रश्न में कप बोर्ड की ऊंचाई 108 सेंटीमीटर दी गई है। जब इस स्केल का डिविजन के साथ अंदर की पैमाइश की गई तो जोड़ 106 सेंटीमीटर निकला।
विज्ञापन
जबकि यह जोड़108 सेंटीमीटर होना चाहिए था। जानकारी के अनुसार कप बोर्ड के पाए की ऊंचाई दस सेंटीमीटर होनी चाहिए थी, जबकि यह आठ सेंटीमीटर दी गई है। इस कारण बच्चों को परीक्षा में परेशानी झेलनी पड़ी।
यह एक प्रश्न 26 नंबर का था। बच्चे प्रश्न का परिणाम सही नहीं आने पर परेशान हुए। इससे पूर्व भी बारहवीं कक्षा की भौतिक विज्ञान के प्रश्र पत्र में त्रुटियां पाई गई थीं। बच्चों के अभिभावक बिशन सिंह, सुरेश कुमार, नीशा कुमारी, रोशन लाल और कुंदन लाल सहित अन्यों ने शिक्षा बोर्ड से इस प्रश्र के ग्रेस मार्क्स देने की मांग की है।