फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   mistake in question paper

12वीं के विद्यार्थियों को थमा दिया सीबीएसई पैटर्न का प्रश्नपत्र

Sat, 26 Mar 2022 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
mistake in question paper
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के जमा दो के भौतिक विज्ञान प्रश्नपत्र में शनिवार को कई खामियां देखने को मिलीं। प्रश्नपत्र हिमाचल बोर्ड पैटर्न पर कम और सीबीएसई पैटर्न पर ज्यादा था। कुछ प्रश्न सिलेब्स के बाहर से थे तो कुछ गलत थे। बच्चों और अभिभावकों ने मांग उठाई है कि इस पेपर में उन्हें ग्रेस मार्क्स दिए जाएं।
विज्ञापन

भौतिक विज्ञान के पेपर में प्रश्नपत्र की तीनों ही सीरीज में कुछ प्रश्न आउट ऑफ पैटर्न थे। कुछ आउट ऑफ सिलेब्स या गलत थे। अभिभावकों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बोर्ड ने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। पहले ही कोरोना काल में बच्चों की सही ढंग से पढ़ाई नहीं हो पाई है। साहिल, कंचन, उषा, रवि, रमेश, प्रियंका, दिव्या, मन्नत, रंजना, पल्लवी, अक्षिता, दिया, पायल, साक्षी, अक्षित, काजल, सुनिधि, प्रियंका, शगुन, संगीता, अंकिता, रंजन, अभय और अक्षय सहित दर्जनों विद्यार्थियों ने बताया कि भौतिक विज्ञान का पेपर बहुत ही कठिन था। उन्होंने बोर्ड से ग्रेस मार्क्स देने की मांग की है। प्रवक्ता संघ के राज्य कानूनी सलाहकार प्रवक्ता फिजिक्स राकेश भारद्वाज, प्रवक्ता एमएल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विशाल ठाकुर, बाल कृष्ण ने बताया कि भौतिक विज्ञान जमा दो परीक्षा का प्रश्नपत्र सीबीएसई पैटर्न को ज्यादा दर्शा रहा था। उन्होंने बताया कि इस विषय की तीनों सीरीज में से ए सीरीज का पांचवां प्रश्न आउट ऑफ सिलेब्स, 27वां गलत, सीरीज बी में छठा प्रश्न आउट ऑफ सिलेब्स, सी में छठे प्रश्न के उत्तर गलत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed