{"_id":"674328c28e66abc3dc07ee90","slug":"missing-student-of-hydro-engineering-college-found-in-reckong-peo-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-127073-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रिकांगपिओ में मिला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का लापता छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रिकांगपिओ में मिला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का लापता छात्र
Sun, 24 Nov 2024 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
-कमरे में पत्र छोड़ कर हो गया था लापता
-छात्र के पिता को मिली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला से लापता हुआ छात्र रिकांगपिओ में मिल गया है। शुक्रवार रात को यह छात्र अपने कमरे से लापता हुआ था और कमरे में पत्र छोड़ गया था।
छात्र के पिता ने पुलिस में भी गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी छात्र के लापता होने के बारे में जानकारी दी। छात्र के पिता को कहीं से जानकारी मिली की उनका बेटा रिकांगपिओ में है। इसके बाद वहां पर संपर्क किया गया और वह छात्र को वापस लाने चले गए। छात्र पूरी तरह सुरक्षित है। बता दें कि छात्र हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में तीसरे सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहा है। 17 नवंबर को वह कॉलेज से घर आया था। अगली सुबह वह बस से वापस कॉलेज चला गया। बंदला में वह एक किराये के कमरे में रहा रहा था। शुक्रवार से छात्र का फोन बंद आया आ रहा था तो मकान मालिक को फोन करने पर पता चला कि वह कमरे में नहीं है और उसने कमरे में एक पत्र भी लिखा हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि छात्र पढ़ाई के कारण भी परेशान था और किसी से अधिक बातचीत नहीं करता था। नोट में छात्र ने लिखा था कि उसे ढूंढने का प्रयास न करें। वह खुद वापस आ जाएगा इसके बाद रविवार को छात्र मिल गया है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि छात्र रिकांगपिओ में मिल गया है।