फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Miss Himachal's competition will start soon

बिलासपुर में होगा मिस हिमाचल प्रिंसेस का ऑडिशन

Fri, 07 Oct 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Miss Himachal's competition will start soon
मिस हिमाचल प्रिसेंस का लोगो। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। हिमाचल में मॉडलिंग के क्षेत्र में क रियर बनाने की इच्छुक युवतियों के लिए सुनहरा मौका दिया जा रहा है। हिमाचल की सुंदरी के सर जल्द मिस हिमाचल प्रिंसेस का ताज सजने वाला है। इसके लिए शनिवार को बिलासपुर के पुर्णम मॉल में सुबह 11 बजे ऑडिशन रखे गए हैं। इसके स्पोंर्सस सुनील शर्मा, उदय तिवारी, रेनबो अस्पताल, व्यास अस्पताल, मीरा भोगल, नीरज पालीवाल, शर्मा ड्राइविंग स्कूल, इंडियन क रियर डिफेंस अकादमी, हिमस आईटीआई और गोपाल महाजन होंगे।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के लिए युवतियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया में अभी तक सैंकड़ों प्रतिभागी पंजीकृत हो चुकी हैं। कांगड़ा, हमीरपुर के बाद बिलासपुर में शनिवार को ऑडिशन होंगे। इसमें चयनित प्रतिभागियों का फाइनल राउंड शिमला में 14 अक्तूबर को होगा। बिलासपुर में होने वाले ऑडिशन में जज की भूमिका में शालू ठाकुर और गुंजन दास होंगे। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी उदय तिवारी शिरकत करेंगे। वहीं मीरा भोगल, नीरज पालीवाल, मनोज चंदेल, प्रीतेश शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। 14 अक्तूबर को होने वाले शो में फेमिना मिस ग्रेंड इंडिया-2016 पंखुरी गिडवानी मुख्य जज के रूप में शिरकत करेंगी। पंखुरी प्रतिभागी युवतियों को उनके व्यक्तित्व, बौद्धिक कौशल और मंच पर उनकी उपस्थिति जैसे हर पहलू को देखते हुए मिस हिमाचल प्रिंसेस के ताज से विजेता सुंदरी को नवाजेंगी। ऑडिशन में चयनित होने वाली प्रदेशभर की 20 युवितयां शो में प्रतिभागी बनेंगी। इन प्रतिभागियों को संवारने, व्यक्तित्व निखारने और रैंप वॉक का 6 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 18 से 24 वर्ष की युवतियों के लिए अमर उजाला और गोयल मोटर्स एक सुनहरा अवसर लेकर आपके शहर आया है। अधिक जानकारी के लिए 98575-99968 पर संपर्क करें।
विज्ञापन

इनसेट
मुख्य आकर्षण
प्रतिभागियों को बॉलीवुड के पेशेवर कोरियोग्राफर प्रशिक्षण देंगे। लक्मे की ओर से उनकी त्वचा और बालों का मेकओवर भी किया जाएगा। शो के दौरान पहले राउंड में इंडियन वेडिंग, दूसरे राउंड में इंडो वेस्टर्न, तीसरे राउंड में वेस्टर्न और फाइनल राउंड इवनिंग गाउन का होगा। एनआईएफडी के फैशन डिजाइनरों द्वारा तैयार की गई खास वेशभूषाएं चयनित प्रतिभागी पहन कर रैंप पर उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed