{"_id":"02db540658b4e69db9b525226c5bf6db","slug":"minrava-schhool-annual-function-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल नृत्य में अलंकृता रही विजेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल नृत्य में अलंकृता रही विजेता
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल घुमारवीं में स्थित मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोेषिक वितरण समारोह का द्वितीय खंड हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें उप निदेशक शिक्षा उच्च रवि जम्बाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन
उन्होंने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जबकि स्कूल प्रधानाचार्य परवेश चंदेल ने स्कूल की गतिविधियों को लेकर वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। एकल नृत्य में अलंकृता, पामिका और काव्यांश ठाकुर, सुलेख प्रतियोगिता में पामिका शर्मा, शौर्य शर्मा और सौम्या, चित्रकला प्रतियोगिता में पामिका, युक्रांत और रिद्धिमा जसवाल, कविता पाठ में पामिका, वंशिका और अपूर्वा, दौड़ में रिद्धिमा, अलंकृता और पामिका शर्मा, द्वितीय कक्षा में दौड़ प्रतियोगिता में सोनल, गरिमा, अंशिका, कहानी सुनाओ में किंजल, प्रियल रतवान और आयूश, सुलेख प्रतियोगिता में ध्रुव, ईशा और कशिश, चित्रकला प्रतियोगिता वर्ग बी में आयुष शर्मा, प्रियल और कशिश क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
जबकि क्रिकेट की विजेता टीम में अर्चित, काव्यांश, शौर्य, कार्तिक चंदेल, विमर्श शर्मा, अजय पाल, काव्यांश, नमन, ऋषभ, युक्रांत, तरुण और निखिल जबकि उपविजेता खिलाड़ियों में तनिष्क, शिवांश, हर्षित, अक्षित, नीरज, कृष, आदित्य, आशीष पाल, शौर्य और मोहम्मद को सम्मानित किया गया।
छात्रा मुकाबले की विजेता टीम में रहीं वंशिका, सुरभि, अलंकृता, दीव्यांशी, आयुषि, भूमिका, महिमा, नव्या और सारिका जबकि उपविजेता टीम में साचि शर्मा, नित्य प्रत्यक्षा, राजे, सिमरन, रिद्धिमा, योगिता, अक्षिता, अपूर्वा, शानवी और रिद्धिमा जबकि खो-खो प्रतियोगिता की विजेता टीम में कनिका, सलौनी, निवेदिता, कशिश, शगुन, कनिक, शानवी, पलक, खुशी कृतिका, निशिका और उपविजेता टीम में चाहत, एंजल, अंशिका, दिक्षिता, अद्विती, शगुन, दिव्यांशी, अंतरा और प्रियांशी को पुरस्कृत किया गया।
इसके अलावा टॉपिक ऑन स्पॉट में आदित्य रनावत, प्रियांशी और अमित जबकि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आर्यन शर्मा, शिवम और याशिता को सम्मानित किया गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त रजिस्टार ज्ञान चंद, कश्मीर सिंह कटोच, सुखदेव चंदेल, राकेश चंदेल, विनय शर्मा, विनोद कुमार, अभिषेक और अनिल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।