फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   minister listens problems

Bilaspur News: नम्होल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री विक्रमादित्य का किया स्वागत

Tue, 27 Jan 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
minister listens problems
मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह का नम्होल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर और पूर्व कांग्रेस महासचिव विकास ठाकुर मौजूद रहे।


मंत्री विक्रमादित्य सिंह हमीरपुर से शिमला की ओर जा रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रामलाल ठाकुर की अगुवाई में नम्होल में उनका स्वागत किया। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में थोड़ी देर के लिए मंत्री विक्रमादित्य रुके और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान विकास ठाकुर ने मंत्री के समक्ष स्थानीय मांगों को उठाया। विक्रमादित्य सिंह स्थानीय लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जनता के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहे, उसी तरह वह भी हर समय क्षेत्र की जनता के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। कहा कि जो समस्याएं उनके समक्ष रखी गई हैं, उन्हें पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ हल किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने वीरभद्र सिंह का स्मरण करते हुए कहा कि उनसे उन्होंने एक अहम सीख ली है-चाहे सत्ता में हों या न हों, कभी भी क्षेत्रवाद की बात नहीं आनी चाहिए। विकास की सोच हमेशा व्यापक होनी चाहिए, न कि किसी इलाके विशेष तक सीमित। मंत्री ने कहा कि नम्होल क्षेत्र में विकास के दौरान जो भी कमियां रह गई हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी माना कि यह एक लंबा सफर है, लेकिन सरकार पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed