फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Minister Dharmani inaugurated the blood storage unit at Ghumarwin Hospital.

Bilaspur News: मंत्री धर्माणी ने किया घुमारवीं अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट का उद्घाटन

Thu, 02 Oct 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 02 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Minister Dharmani inaugurated the blood storage unit at Ghumarwin Hospital.
घुमारवीं अस्पताल में मंत्री राजेश धर्माणी का स्वागत करते हुए बीएमओ डॉक्टर अनुपम शर्मा। संवाद
बोले, टीबी अब असाध्य रोग नहीं है और समय पर इलाज संभव
विज्ञापन

131 टीबी मरीजों को बांटी निक्षय पोषण किट

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सीर उत्सव के मौके पर मंत्री राजेश धर्माणी ने सिविल अस्पताल घुमारवीं में ब्लड स्टोरेज यूनिट का उद्घाटन किया। इस यूनिट में 20 यूनिट रक्त सुरक्षित रखा जा सकेगा और यह 28 दिन तक संरक्षित रहेगा। वहीं, शंकर सेवा एवं लंगर समिति भराड़ी की ओर से रक्तदान शिविर भी लगाया गया।
मंत्री ने कहा कि अब लोगों को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने 32वीं बार रक्तदान कर समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं का प्रेरक उदाहरण पेश किया। इस दौरान मंत्री ने 131 क्षय (टीबी) रोगियों को निक्षय पोषण किट बांटी। उन्होंने कहा कि टीबी अब असाध्य रोग नहीं है और समय पर इलाज तथा दवाइयों के सेवन से रोग पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। मंत्री ने पौष्टिक आहार, योग और व्यायाम अपनाने की भी सलाह दी।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि सिविल अस्पताल घुमारवीं में छह विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं और 10-12 लाख रुपये की स्वचालित जांच मशीन स्थापित की गई है। अस्पताल परिसर में पार्किंग सुविधा विकसित करने के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना से पहले मरीजों को रक्त के लिए बिलासपुर जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो गई है। इस अवसर पर मुझवान के जगदीश सिंह राणा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 11,000 रुपये का अंशदान किया। मंत्री ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे योगदान समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को प्रबल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed