{"_id":"68739bd0402ed7a77a0d5201","slug":"minister-dharmani-arrived-on-a-surprise-inspection-of-ghumarvi-hospital-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-140488-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे मंत्री धर्माणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे मंत्री धर्माणी
Sun, 13 Jul 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं अस्पताल में निरीक्षण पर पहुंचे मंत्री राजेश धर्माणी तीमारदारों से बातचीत करते। स्रोत:
प्रबंधन को विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के दिए निर्देश
बोले, स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी नहीं होगी स्वीकार
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को घुमारवीं अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल परिसर की साफ.-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात को देखते हुए विशेष स्वच्छता अभियान तुरंत चलाया जाए। इस मौसम में डेंगू, हैजा और अन्य जलजनित रोगों के फैलने की आशंका रहती है। इसलिए अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। प्रबंधन को निर्देश दिए कि परिसर में जलभराव न होने पाए, नालियों की नियमित सफाई हो और मच्छरों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग करवाई जाए। कहा कि मरीजों को समय पर दवाइयां, पौष्टिक आहार और आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसकी अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि मानसून के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। प्राकृतिक जल स्रोतों जैसे नदियों, झीलों और हैंडपंप आदि से प्राप्त पानी को प्रयोग में लाने से पहले उसे उबालकर या फिल्टर कर ही उपयोग करें, ताकि जलजनित संक्रमण से बचा जा सके।