फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mini Secretariat

घुमारवीं मे 26 करोड़ की लागत से बनेगा मिनी सचिवालय

Tue, 12 Jul 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mini Secretariat
मिनी सचिवालय घुमारवीं का भूमि पूजन करते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग। संवाद - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं में जल्द ही बनने बहुमंजिला मिनी सचिवालय भवन का आकार ले लेगा। 26 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले मिनी सचिवालय भवन में 14 विभागीय कार्यालय एक ही छत के नीचे आ जाएंगे। सोमवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने किया मिनी सचिवालय के प्रस्तावित पांच मंजिला भवन के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

प्रस्तावित भवन का निर्माण आठ बीघा जमीन पर होगा। मिनी सचिवालय में पार्किंग और कैंटीन की सुविधा भी होगी। पहले चरण में 16 करोड़ रुपये के कार्यों का टेंडर कर दिया गया है। जबकि, 10 करोड़ रुपये की राशि बाद में जारी की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र मेें विकास के नए अध्याय का सूत्रपात हुआ है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं को 50 से 100 बिस्तरों का किया गया है। पांच से 10 विशेषज्ञ डाक्टर, आठ स्टाफ नर्सें और पैरा मेडिकल स्टाफ अस्पताल में सेवाएं दे रहा है। भराड़ी अस्पताल को 30 से 50 बिस्तरों वाला कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में आईपीडी भवन का कार्य सितंबर 2022 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। पडयालग से लदरौर सडक़ का कार्य युद्व स्तर पर जारी है। सिल्ह-टिक्कर-महरोल सड़क का कार्य भी प्रगति पर है। पिछड़ा ग्रामीण क्षेत्र त्यूणखास-सिल्ह-मैहरन से वाया नैण सड़क का निर्माण भी लगभग पूर्ण हो चुका है। इस कार्य के संपन्न होने के साथ ही धार और ऊपरी क्षेत्र के इलाके त्यूणखास, नैण आदि अन्य स्थानों के लिए बस सुविधा उपलब्ध कर दी जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री राजेश शर्मा, जिला भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट प्रेम सागर भारद्वाज, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हेम राज सांख्यान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed