{"_id":"679b8b0bb01753543b0582f9","slug":"milan-team-of-center-record-will-sit-in-sainik-kalyan-office-today-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-131204-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सैनिक कल्याण कार्यालय में आज बैठेगी सेंटर रिकॉर्ड की मिलन टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सैनिक कल्याण कार्यालय में आज बैठेगी सेंटर रिकॉर्ड की मिलन टीम
Thu, 30 Jan 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
-पूर्व सैनिक पेंशन संबंधी समस्याओं का करवा सकते हैं निपटारा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट के सेंटर रिकॉर्ड की मिलन टीम बिलासपुर आई है। 31 जनवरी को यह टीम जिला सैनिक कल्याण विभाग कार्यालय बिलासपुर में होगी। पंजाब रेजिमेंट के वैटरन सैनिक व वीर नारियों को यदि सेंटर रिकाॅर्ड संबंधी कोई समस्या हो तो वे इस टीम से जिला सैनिक कल्याण विभाग कार्यालय में मिल कर अपनी समस्या बताकर समाधान पा सकते हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एवं विकास संयुक्त समिति के प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि 65 वर्ष की आयु पार कर चुके बिना पेंशन वाले भूतपूर्व सैनिकों या उनकी विधवाओं को केंद्रीय सैनिक बोर्ड चार हजार रुपये मासिक पेंशन देता है। लेकिन जानकारी के अभाव में काफी सारे पात्र लोग इस पेंशन से वंचित हैं। इस पेंशन के पात्र भी अपना आवेदन करें ताकि उन्हें पेंशन मिल सके। उन्होंने बताया कि सेना से 15 वर्ष की नौकरी पूर्ण करने से पहले सेवानिवृत्ति लेकर आने चुके पूर्व सैनिक या उनकी विधवाएं, मिलिट्री बेसिक ट्रेनिंग के दौरान मेडिकल बोर्ड आउट करके सेना द्वारा घर भेज दिए गए पूर्व सैनिक, सेना में सर्विस के 10 वर्ष पूरे करने से पहले ही मेडिकल बोर्ड द्वारा आउट करके डिस्चार्ज हुए पूर्व सैनिक या उनकी विधवाएं 65 वर्ष की उम्र पूरी कर लेने के बाद इस पेंशन के हकदार हो जाते हैं। ऐसे सभी लोग इस पेंशन के लिए आवेदन करें। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों व आम लोगों से आह्वान किया कि यदि उनकी नजर में इस पेंशन का हकदार कोई पूर्व सैनिक या किसी ऐसे पूर्व सैनिक की विधवा है तो उन्हें इस बारे में अवश्य सूचित करें।