फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Migrants flouting traffic rules in Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे प्रवासी

Mon, 12 Aug 2024 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Migrants flouting traffic rules in Ghumarwin
-बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों के दौड़ रहीं बाइकें
विज्ञापन

-दोपहिया वाहनों को बनाया जा रहा मालवाहक वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत फेरी लगाने वाले प्रवासी लोगों द्वारा सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों की दौड़ते इनके दो पहिया वाहनों को कोई नहीं रोक रहा है।
घुमारवीं क्षेत्र में प्रवासी बिना नंबर प्लेट के दोपहिया वाहनों को मालवाहक वाहन बना कर शहर दौड़ाते नजर आते हैं। अक्सर यह लोग हेलमेट लगाकर अपने दोपहिया वाहन पर निकलते हैं। इसके बाद पुलिस इनके हेलमेट लगा देखकर इन्हें रोकना उचित नहीं समझती है, जबकि कुछ के पास न तो लाइसेंस होता है और न ही इंश्योरेंस व अन्य कागजात। यह लोग इसी का फायदा उठाकर धड़ल्ले से यातायात नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं। बाहरी राज्यों से आकर यहां पर फेरी लगाकर सामान बेचने वाले लोग अक्सर बिना नंबर की बाइक के साथ चलते हैं। ऐसे में यदि कोई दुर्घटना भी कर दे तो उन्हें पकड़ना या उनके बारे में जानकारी लेना तक मुश्किल हो जाता है। यही नहीं एक-एक बाइक पर चार-चार सवारी के साथ पूरा परिवार घूमता नजर आता है। सरेआम शहर में घूमने वाले इन प्रवासी लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। यहां तक कि कई बार यह लोग बाइक के पीछे सामान की ढेरी लगाकर उसके ऊपर सवारी बैठाकर शहर में दौड़ते नजर आते हैं। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट व बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों पर एक क्विंटल से भी अधिक का सामान बांध कर गांव-गांव जाकर बेचने वाले इन लोगों के पास पुलिस थाना में कोई पंजीकरण तक नहीं होता है।
विज्ञापन


कोट
पुलिस समय-समय पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करती है। यदि कोई भी वाहन चालक नियमों अवहेलना करते हुए गलत तरीके से वाहन चलाता नजर आएगा उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। सभी लोगों से सहयोग की उम्मीद की जाती है। यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-चंद्रपाल सिंह, डीएसपी घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed