{"_id":"699c556e9ce635d9770037a6","slug":"migrant-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-in-ghumarwins-kathlag-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-154611-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं के कठलग में प्रवासी महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं के कठलग में प्रवासी महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Mon, 23 Feb 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
पति पैतृक गांव गया था, दो मासूम बच्चियों के साथ घर में अकेली थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत आने वाले कठलग गांव में सोमवार को एक प्रवासी महिला ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला घर में अपनी दो छोटी बच्चियों के साथ अकेली थी। पुलिस ने घुमारवीं थाना में केस दर्ज कर लिया है।
मृतक की पहचान सोमवती देवी (25) पत्नी राम बाबू निवासी गांव गमथल, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। महिला पिछले कई वर्ष से अपने पति, सास-ससुर के साथ यहां किराये के कमरे में रह रही थी। जानकारी के अनुसार महिला का पति कुछ दिन पहले ही अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। वहीं उसके सास-ससुर रोजाना की तरह सोमवार सुबह दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से निकल गए थे। इस दौरान महिला घर पर अपनी दोनों छोटी बच्चियों के साथ अकेली थी। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब दस बजे महिला को घर के बाहर काम करते हुए देखा गया था। दोपहर के समय उसने कमरे के अंदर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला की एक बेटी कमरे के बाहर जोर-जोर से रो रही थी। जब काफी देर तक बच्ची शांत नहीं हुई तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद अंदर झांककर देखा गया तो महिला फंदे से लटकी हुई मिली। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने घटना की पुष्टि की है।