{"_id":"62867bdbc55e7d583b12c826","slug":"migrant-teenager-injured-in-car-collision-case-registered-bilaspur-news-sml4093854163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से प्रवासी किशोर घायल, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से प्रवासी किशोर घायल, केस दर्ज
विज्ञापन
घुमारवीं शहर में कार और बाइक में हुई टक्कर के कारण घायल हुए युवक की मरहम पट्टी करते स्थानीय लोग।स?
- फोटो : BILASPUR
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर के बीचोंबीच शिमला-मटौर नेशनल हाईवे 103 पर मिनर्वा चौक पर एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार कार की टक्कर से करीब 10 फीट तक उछलकर सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा। हादसे में बाइक सवार की टांग की हड्डी टूट गई। घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार एक कार मीट मार्केट संपर्क सड़क से नेशनल हाईवे की तरफ जा रही थी और बाइक सवार गांधी चौक की तरफ से हमीरपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मीट मार्केट से निकलने वाली सड़क के पास कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद बाइक सवार करीब 10 फीट ऊपर उछलकर बाइक सहित सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा। हादसे में बाइक सवार की टांग टूट गई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक कार चालक मौके से फरार हो गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को उठाया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
घायल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया, लेकिन इसी दौरान पुलिस जांच के दौरान ही मौके से गायब हुआ कार चालक भी अस्पताल पहुंच गया। कार चालक ने घायल बाइक सवार को निजी अस्पताल ले जाकर उसका इलाज शुरू करवा दिया। घायल की पहचान बिहार के आकाश (15) के रूप में हुई है। अभी तक पुलिस घायल का पूरा पता नहीं बता पाई है। किशोर घुमारवीं में सरकारी पाठशाला में ग्यारहवीं कक्षा की पढ़ाई भी कर रहा है। इसके साथ वह विवाह-शादियों में मेहंदी लगाने का काम भी करता है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।