{"_id":"699079b09a3ca2d8380d4980","slug":"mid-day-meal-workers-were-taught-modern-methods-of-food-preparation-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-154020-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मिड डे मील कर्मियों को सिखाया आधुनिक तरीके से भोजन तैयार करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मिड डे मील कर्मियों को सिखाया आधुनिक तरीके से भोजन तैयार करना
Sat, 14 Feb 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
छत स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता एवं प्रैक्टिकल प्रशिक्षण के दौरान मैनेजर तुल
होटल लेक व्यू के मैनेजर तुलसीराम ने दिया प्रशिक्षण
किचन प्रबंधन और साफ-सफाई से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल छत में आयोजित जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता एवं प्रैक्टिकल प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मिड-डे मील कर्मियों को आधुनिक तरीके से भोजन तैयार करने, किचन प्रबंधन और साफ-सफाई से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण होटल लेक व्यू बिलासपुर के मैनेजर तुलसीराम ठाकुर ने दिया।
कार्यक्रम में जिला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक नरेश कुमारी चंदेल और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रंजीत ठाकुर ने मिड डे मील योजना के तहत स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली कर्मियों के कौशल को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए तुलसीराम ठाकुर को सम्मानित भी किया गया। जिला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक नरेश कुमारी चंदेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अंतर्गत संचालित होटल लेक व्यू के अनुभवी स्टाफ ने होटल इंडस्ट्री के स्तर पर भोजन तैयार करने की तकनीक स्कूलों तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। प्रशिक्षण में भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता, समय प्रबंधन, किचन मैनेजमेंट तथा स्वच्छता मानकों पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रतिभागी कर्मियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें बच्चों के लिए स्वच्छ और पौष्टिक भोजन तैयार करने में काफी मदद मिलेगी। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से स्कूलों में मिड डे मील योजना की गुणवत्ता और बेहतर होगी।