फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mid-day meal workers expressed concern over cluster notification

Bilaspur News: क्लस्टर अधिसूचना पर मिड-डे मील वर्करों ने जताई चिंता

Sun, 10 Dec 2023 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers expressed concern over cluster notification
- सरकार से नौकरी बचाने की लगाई गुहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्कूलों को क्लस्टर बनाने की अधिसूचना पर मिड-डे मील वर्कर यूनियन ने चिंता जताई है। यूनियन ने सरकार मिड-डे मील वर्करों के रोजगार को बचाने की गुहार लगाई है। इसे लेकर रविवार को यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन बिलासपुर में किया गया।

यूनियन के सदस्यों ने कहा कि अधिसूचना से संशय पैदा हो गया है। कमलेश ठाकुर ने कहा की हाल ही में सरकार द्वारा सभी स्कूलों को क्लस्टर बनाए जाने की अधिसूचना जारी की गई है। इससे स्कूलों को संयुक्त रूप से जोड़ा जाएगा, लेकिन सभी मिड-डे मील कर्मचारी जो प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में कार्यरत हैं उनको अपनी रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी इस अधिसूचना के माध्यम से इस बात को सुनिश्चित करे कि प्रदेश भर के स्कूलों में कार्यरत सभी मिड-डे मील कर्मचारी के हितों की रक्षा की जा सके, ताकि वह अपने परिवारों का पालन पोषण सही से कर सकें। इस सिस्टम से मिड-डे मील कर्मचारियों की नौकरी पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर सुनीता, उर्मिला, गोदावरी, प्रवीण, निशु, प्रोमिला, रेखा, शीला, अनीता और सुनीता सहित 160 सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed