फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Message on the proper use of antibiotics conveyed during Pharmacy Week.

Bilaspur News: फार्मेसी सप्ताह में एंटीबायोटिक के सही इस्तेमाल का दिया संदेश

Sat, 26 Sep 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Message on the proper use of antibiotics conveyed during Pharmacy Week.
चांदपुर स्थित शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह और विश्व फार्मासिस्ट द
शिवा इंस्टीट्यूट में पोस्टर, क्विज, रैली और नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों ने किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चांदपुर स्थित शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह और विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में 19 से 25 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। हिमाचल प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल और फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सप्ताह का विषय स्वस्थ भारत : रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबला रहा।
कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) और एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण इस्तेमाल के प्रति लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रेजेंटेशन, स्किटून, लीफलेट मेकिंग और फार्मा क्विज करवाई गई। पैनल डिस्कशन में स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की भूमिका और रोगाणुरोधी प्रतिरोध की बढ़ती चुनौती पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बिना आवश्यकता एंटीबायोटिक लेने और दवाओं के गलत इस्तेमाल से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। आयोजन से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मधु शर्मा, कार्यकारी निदेशक इंजीनियर आयुष शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. ईशा रानी ने विद्यार्थियों और आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े प्रयासों को आगे भी जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed