फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Message of de-addiction and respect for the elderly conveyed at Bilaspur College.

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में नशामुक्ति और बुजुर्ग सम्मान का दिया संदेश

Wed, 05 Aug 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Message of de-addiction and respect for the elderly conveyed at Bilaspur College.
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित नशा मुक्ति और वरिष्ठ नागरिक सम्मान जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने वा
कार्यक्रम में 52 विद्यार्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में मंगलवार को नशामुक्त भारत अभियान एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु राज्य कार्ययोजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल की अध्यक्षता में प्रहरी क्लब के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना और वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रेड रिबन क्लब की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता, रोवर एवं रेंजर इकाई और एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब के सहयोग से भाषण और डेक्लेमेशन प्रतियोगिताएं करवाई गईं। वहीं अंग्रेजी विभाग की ओर से काव्य रचना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कुल 52 विद्यार्थियों ने भाग लेकर सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. संजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सहयोग और देखभाल का भाव अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि बड़ों का सम्मान भारतीय संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed