{"_id":"664c99193207a0316d0a98c9","slug":"message-of-100-voting-given-through-street-meetings-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-117691-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नुक्कड़ सभाओं से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नुक्कड़ सभाओं से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश
विज्ञापन
- शिक्षण संस्थाओं ने नुक्कड़ सभाओं का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सभी शिक्षण संस्थाओं ने एक दिवसीय नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। नुक्कड़ सभाओं का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने दी।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को शिक्षण संस्थानों को अपने आसपास के क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं के आयोजन के लिए स्वीप नोडल अधिकारी हेमंत नेगी के माध्यम से निदेशक उप शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा द्वारा पत्राचार किया गया था। इसके तहत लगभग सभी शिक्षण संस्थाओं ने लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। नुक्कड़ सभाओं के बाद स्कूली बच्चों ने स्वीप रैली का भी आयोजन किया और 1 जून को मतदान करने के लिए लोगों को नारे लगाकर जागरुक किया गया। जिला स्वीप नोडल अधिकारी हेमंत नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम के अतिरिक्त बुधवार को उपायुक्त कार्यालय से लोकतंत्र वाहन को सुबह 11:00 बजे हरी झंडी दिखाई जाएगी। साथ ही शहर में रन फॉर वोट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।