{"_id":"6964f9c7c2866719a50a9ba6","slug":"message-given-to-students-to-stay-away-from-drugs-and-avoid-bad-company-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-152049-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, गलत संगत से बचने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, गलत संगत से बचने का दिया संदेश
Mon, 12 Jan 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
पीएम श्री छात्र स्कूल बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र। स्रोत: विभाग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त ने गोद लिए पीएम श्री छात्र स्कूल बिलासपुर का किया दौरा
विद्यार्थियों की कॅरिअर काउंसलिंग, प्रतियोगी परीक्षाओं पर किया मार्गदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त राहुल कुमार ने स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत गोद लिए पीएम श्री छात्र स्कूल बिलासपुर का दौरा किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों की कॅरिअर काउंसलिंग करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, लक्ष्य निर्धारण और निरंतर परिश्रम के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने, गलत संगत से बचने और अनुशासन को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेलकूद और सह-पाठ्य गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है। इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, कक्षाओं की व्यवस्था, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों से संवाद कर पठन-पाठन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और शैक्षणिक परिणामों से संबंधित जानकारी प्राप्त की व आवश्यक सुधारों पर चर्चा की।
उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और सह पाठ्य गतिविधियों में निरंतर सहभागिता के लिए भी प्रेरित किया। प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत जिलेभर की सरकारी पाठशालाओं को स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत गोद लिया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, सामुदायिक भागीदारी और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। साथ ही कॅरिअर काउंसलिंग, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और माई स्कूल माई प्राइड जैसे अभियानों के माध्यम से स्कूलों को सशक्त बनाना है। स्कूल प्रमुख स्वयंसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों को विद्यालयों को गोद लेकर विकासात्मक कार्यों में सहयोग के लिए प्रेरित कर रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर सीखने का वातावरण उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता रोहित गुप्ता, स्कूल प्रधानाचार्य श्याम लाल सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।