फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Meritorious students of seven schools honored in cluster level awards ceremony in Kathlag

Bilaspur News: डोला रे, डोला रे से मोहा मन

Thu, 25 Jan 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students of seven schools honored in cluster level awards ceremony in Kathlag
कठलग में क्लस्टर स्तरीय पारितोषिक समारोह का आयोजन, सात स्कूलों के मेधावी सम्मानित
विज्ञापन

गुणात्मक शिक्षा देने के लिए बनाए क्लस्टर स्कूल : धर्माणी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं/बिलासपुर। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कठलग में क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
प्रधानाचार्य राजेंद्र ठाकुर ने उन्हें शॉल, टोपी, स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। बच्चों ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना और वंदे मातरम की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सात स्कूलों ने भाग लिया। इनमें वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र सोहल, कल्लर, अंदरोली, छंज्यार, कोटला और कठलग शामिल हैं। इस अवसर पर स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने कव्वाली, योग, एकलगान, समूहगान, गिद्दा, भांगड़ा, देश भक्ति गीत, स्किट, पहाड़ी नाटी की रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मीनाक्षी, शिवानी ने मेरी चौखट पर चलकर आज भगवान आए हैं भजन पर नृत्य कर बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कशिश ने डोला रे, डोला रे गाने पर नृत्य पेश कर वाहवाही लूटी। कल्लर स्कूल के रजत, पीयूष ने शिव कैलाशों के वासी भजन गाकर अपनी प्रतिभा का मंचन किया। वहीं शिव ज्योति शर्मा ने ठंडी-ठंडी हवा जो चलदी गाने पर नृत्य किया। इस अवसर पर धर्माणी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि संसाधनों को साझा कर और समग्र गतिविधियों के जरिये गुणात्मक शिक्षा देने के लिए क्लस्टर स्कूल बनाए गए है। पिछली सरकारों में सभी बच्चों को शिक्षा देने के लिए बहुत सारे स्कूल खोले गए थे मगर आज कई स्कूलों में बच्चों की संख्या बहुत कम है। जिसके मद्देनजर प्रदेश सरकार ने क्लस्टर सिस्टम डेवलप करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत बच्चों को दूसरे स्कूलों के बच्चों से कुछ नया सीखने को भी मिलता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता, उप निदेशक उच्च शिक्षा जोगिंद्र सिंह राव, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीडी शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य श्यामलाल दीनानाथ और दूसरे स्कूलों के प्रधानाचार्य तथा मुख्य अध्यापक उपस्थित रहे ।
ये विद्यार्थी सम्मानित
प्रदीप कहल,अनु कुमारी, तानिया, मीनाक्षी, अभिषेक, मनीष कुमार, कीर्ति, विकास कहल, शशि पटियाल, वनिता कुमारी, कशिश, पूजा कुमारी, शैलजा शर्मा, भानु, युगल शर्मा, शिक्षा कुमारी, नैंसी, राधिका शर्मा, अंजलि, कोमल कुमारी, सवी, पायल कुमारी, आदित्य,पारुल ठाकुर, सिया, यशपाल, अनिता कुमारी, प्रिया कुमारी, रजनीश कुमार, साहिल कुमार को सम्मानित किया गया।

खेल तथा अन्य गतिविधियों में ये सम्मानित
राजवीर शर्मा, अनमोल, हर्ष कुमार, प्रदीप, निखिल पाल, आदित्य चंदेल, गौरव, सुमित, विवेक कुमार, मनीष कुमार, शिवम कुमार, शिवम, सुमित कुमार, अरुण, मोहित, प्रज्जवल, कृष्ण शर्मा, मनीष कुमार, विकास, अनित कुमार, अजय जमवाल, अनिकेत जमवाल, पूनम, सोनिया, कार्तिक भारद्वाज, रितिका, अभिनव, अनमोल, वर्षा, दीया, संतोष कुमारी, कृतिका, कोमल कुमारी, सिमरन, पलक राणा, कशिश राणा, समीक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed