Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Meritorious students honored at Dadhol School

Bilaspur News: दधोल स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Sat, 28 Nov 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored at Dadhol School
कांप्लेक्स स्तरीय वार्षिक समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बांटे पुरस्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल में शुक्रवार को कांप्लेक्स स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल, राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला दधोल, राजकीय उच्च पाठशाला गाहर और राजकीय उच्च पाठशाला छंदोह के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस दौरान शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में अभिनव महाजन, एंजेल, दीक्षा, नाव्या, सांची, उर्वशी, सिमरन, प्रीति, समीक्षा, अमन, निखिल, सूर्यांश, स्नेहा, श्वेता, तमन्ना, रिया, अभिषेक, नैतिक, प्रियांशी, नमन, नंदिनी, अर्नव, गोपाल, लविश, शिवांगी, पंशुल, शिल्पा, वंशिका, शिबानी, शिवांशी, अक्षत, राधिका, आयुष, साक्षी, आस्था, अंजली, रिद्धिमा, परीक्षित, पीयूष, अपूर्व, अपर्णा और रजनीश शामिल रहे। समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोकगीतों और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में स्कूल की वार्षिक गतिविधियों और उपलब्धियों को भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed